एक्सप्लोरर

Uric Acid: मंडी से हर हफ्ते जरूर लाएं ये सब्जी, यूरिक एसिड का हो जाएगा सफाया

खून में मौजूद यूरिक एसिड का ज्यादातर हिस्सा किडनी से फिल्टर होकर यूरिन के जरिए बाहर आ जाता है. शरीर में यूरिक एसिड की सामान्य मात्रा 3.5 से 7.2 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर तक हो सकती है.

Vegetables for Uric Acid : यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक केमिकल है, जो शरीर की कोशिकाओं और प्यूरीनयुक्त फूड्स से बनता है. जब शरीर में प्यूरीन एक तय मात्रा से ज्यादा बढ़ जाता है तो किडनी उसे ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है. इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है, जो कई तरह की परेशानियों को बढ़ा देती है. यूरिक एसिड की बढ़ी समस्या को हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है.

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है और गाउट की समस्या को पैदा कर देता है. यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर में खतरनाक बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स लाइफस्टाइल और खानपान को बेहतर रखने की सलाह देते हैं. अगर आप भी यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या से परेशान हैं तो जब भी मंडी जाएं, कुछ सब्जियां जरूर लेकर आएं, जो यूरिक एसिड का सफाया कर सकती हैं.

यूरिक एसिड का सफाया कर देंगी ये सब्जियां

1. कद्दू

कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो यूरिक एसिड का सफाया कर सकती है. इसमें विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाने का काम करते हैं. जिससे यूरिक एसिड कम हो जाता है. कद्दू में मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर प्यूरीन को पचाने में मदद करता है.

2. परवल

परवल में पानी की मात्रा अच्छी होती है. इस सब्जी को खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. यह शरीर में प्यूरीन मेटाबॉलिज्म को तेज कर यूरिक एसिड की समस्या को कम कर सकती है. गाउट और गठिया के मरीजों को अपने खाने में इसे जरूर सामिल करना चाहिए.

3. टमाटर

टमाटर खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है. इसमें विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में मिलती है, जिसे नियमित खाने से शरीर से यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है.

4. खीरा

खीरा खाने से भी यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलती है. खीरे में फाइबर ज्यादा होता है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. खीरे में पानी की मात्रा अधिक होने से यह गाउट में फायदेमंद हो सकता है.

5. मशरूम

मशरूम में बीटा-ग्लूकेन्स पाया जाता है, जो एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है. यह शरीर के सूजन को कम करने में मदद करता है. सूजन की वजह से ही यूरिक एसिड बढ़ता है. गाउट के मरीजों को अपनी डाइट में मशरूम को जरूर रखना चाहिए.

6. नींबू

यूरिक एसिड घटाने और गाउट से राहत दिलाने में नींबू जबरदस्त फायदेमंद है. साइंस डायरेक्ट में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, नींबू में यूरिक एसिड कम करने की क्षमता है. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से यूरिक एसिड कम करने में मदद मिल सकती है. ऐसा दिन में तीन बार करना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Almond Peel: बच्चों और बुजुर्गों को क्यों नहीं खाने चाहिए बादाम के छिलके? जानिए क्या होता है नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
Bladder Cancer: सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget