एक्सप्लोरर

क्या योग से भी किया जा सकता है बीपी कंट्रोल? जान लीजिए क्या है सच

योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है. योग में कई प्रकार के आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल होते हैं जो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं.

Yoga to Control Blood Pressure :  खराब लाइफ स्टाइल और हेल्थ के प्रति लापरवाही ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए जिम्मेदार है. अगर परिवार में किसी को बीपी की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में भी यह समस्या ट्रांसफर हो सकती है. भारतीयों में ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या तेजी से बढ़ रही है.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का अनुमान है कि भारत में हर चौथा वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है. ICMR-इंडिया डायबिटीज की स्टडी में बताया गया है कि देश में 3.15 करोड़ लोग हाई बीपी के मरीज हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिना दवाईयां लिए योग के जरिए बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है क्या?

यह भी पढ़ें : घर पर रोज बनाएं इस चीज की चटनी, यूरिक एसिड का हो जाएगा सफाया

क्या योग से कंट्रोल हो सकती है बीपी

नियमित तौर पर योगा करना बेहद फायदेमंद होता है. इससे कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कंट्रोल करने में योग अहम रोल निभाता है. इसे करने से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि शरीर और मन शांत भी होता है, जो बीपी कंट्रोल करने के लिए जरूरी है. योग आचार्यों का कहना है कि योग (Yoga Benefits) में शरीर की मुद्राएं, सांस को कंट्रोल करना और ध्यान शामिल है. इससे तनाव कम, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और शरीर को आराम मिलता है.

योग करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदे

1. योग तनाव को कम करने में मदद करता है, जो कि बीपी को बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है.

2. योग ब्लड प्रेशर को कम कर बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है.

3. योग दिल कीसेहत में सुधार करने में मदद करता है, जो कि बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें : हेल्थ इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मुनक्का, हो सकता है खतरनाक

बीपी कंट्रोल करने में मददगार योगासन

1. फॉरवर्ड फोल्ड पोज़ ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में मददगार है. इससे तनाव और चिंता कम होती है.

2. दीवार के साथ पैर ऊपर करने यानी विपरीत करणी मुद्रा भी तनाव कम करने में मदद करती है, जिसे ब्लड फ्लो सुधरता है. इससे दिल पर दबाव कम होता है, बीपी कंट्रोल में रहती है.

3. बालासन काफी हल्की और आरामदायक मुद्रा है, जो मन और शरीर को शांत करती है. यह पीठ, कंधे और कूल्हों को खींचकर गहरी सांस लेने में मदद करती है और बीपी कंट्रोल में रखती है.

4. शवासन मुद्रा से शरीर और दिमाग को पूरा आराम मिलता है. इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है.

5. नाड़ी शोधन प्राणायाम सांस लेने की तकनीक है, जो तंत्रिका तंत्र को संतुलित करने और आराम देने को काम करती है. इससे तनाव-चिंता घटती है और बीपी कंट्रोल होती है.

6.  माइंडफुल मेडिटेशन यानी ध्यान से बीपी को कम करने में मदद मिल सकती है.  इससे शरीर और दिमाग को शांति महसूस होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget