एक्सप्लोरर

च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि चुइंग गम में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होते हैं, जो आपके दिल-दिमाग ही नहीं कई अंगों को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं.

Chewing Gum Health Risks : क्या आप भी दिनभर च्युइंग गम चबाया करते हैं. अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए कहीं से फायदेमंद नहीं है. आजकल च्युइंग गम फैशन के साथ आदत भी बन चुकी है. लोग इसे ताजगी, स्वाद और मुंह की एक्सरसाइज के लिए चबाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि च्युइंग गम में माइक्रोप्लास्टिक (Microplastic) छिपे होता हैं. वह आपके शरीर में सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण छोड़ सकती है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं.

च्युइंग गम में माइक्रोप्लास्टिक

सैन डिएगो में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की मीटिंग में एक स्टडी पेश की गई. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स (UCLA) के रिसर्चर्स ने इस स्टडी में अलग-अलग ब्रांड के च्युइंग गम चबाने के बाद लार (saliva) के सैंपल्स की जांच की. UCLA की पीएचडी छात्रा, लिसा लोव ने 10 अलग-अलग ब्रांड के च्युइंग गम के 7 टुकड़े चबाए और फिर उनकी लार पर शोधकर्ताओं ने केमिकल एनालिसिस किया. जिसमें पाया गया कि एक ग्राम च्युइंग गम से औसतन 100 माइक्रोप्लास्टिक टुकड़े होते हैं.

कुछ में से 600 से भी ज्यादा. रिसर्चर ने बताया कि च्युइंग गम की एक औसत स्टिक का वजन करीब 1.5 ग्राम होता है. अगर इसे नियमित चबायाजाएतो हर साल 30,000 माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े हमारी बॉडी में जा सकते हैं.

यह भी पढें : सीढ़ियां चढ़ने से क्यों जल्दी कम होता है आपका वजन? जान लीजिए जवाब

क्या है माइक्रोप्लास्टिक और च्युइंग गम में कैसे आता है

माइक्रोप्लास्टिक 5 मिमी से छोटे प्लास्टिक के अति-सूक्ष्म कण होते हैं, जो पर्यावरण और सेहत के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं. इनका इस्तेमाल कई तरह के प्रोडक्ट्स में किया जाता है, जिनमें च्युइंग गम भी शामिल है. च्युइंग गम में मुख्य रूप से गम बेस, स्वीटनर, फ्लेवरिंग एजेंट और सॉफ्टनिंग एजेंट होते हैं. गम बेस वह चीज होती है, जो गम को चबाने लायक बनाती है.

गम बेस में पॉलीविनाइल एसीटेट (Polyvinyl Acetate) और पॉलीइथाइलीन (Polyethylene) जैसे सिंथेटिक प्लास्टिक कंपाउंड होते हैं, जो इसे फ्लैक्सिबल और लंबे समय तक चबाने के लिए बनाते हैं. यही प्लास्टिक धीरे-धीरे माइक्रोप्लास्टिक के रूप में आपके शरीर में पहुंच सकता है. ये केवल मुंह में ही नहीं रुकता, बल्कि यह लार के जरिए पाचन तंत्र में चला जाता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

माइक्रोप्लास्टिक शरीर पर क्या असर डाल सकता है 

1. माइक्रोप्लास्टिक पाचन तंत्र में सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को जन्म दे सकता है।

2. ये प्लास्टिक कण शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे हार्मोन असंतुलन की समस्या हो सकती है.

3. माइक्रोप्लास्टिक कण शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ा सकते हैं, जिससे मोटापा और अन्य मेटाबॉलिक बीमारियां हो सकती हैं.

4. कुछ रिसर्च के अनुसार, माइक्रोप्लास्टिक ब्लडस्ट्रीम में जा सकते हैं और ब्रेन के साथ हार्ट फंक्शन को प्रभावित कर सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
गर्मी में भारी क्यों लगती है हाई-प्रोटीन डाइट? जानिए हल्के और बेस्ट प्लांट-बेस्ड प्रोटीन ऑप्शन
डिमेंशिया से जूझते पेरेंट्स के लिए जरूरी तैयारी, जानें परिवारों के लिए सही गाइड क्या है?
डिमेंशिया से जूझते पेरेंट्स के लिए जरूरी तैयारी, जानें परिवारों के लिए सही गाइड क्या है?
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी में पहले महीने से डिलीवरी तक कैसी होनी चाहिए डाइट, एक्सपर्ट से जानें

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget