एक्सप्लोरर

क्या स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन से होती है दिक्कत, कितने दिन लगातार नहाने से हो सकती है परेशानी ?

स्विमिंग पूल के पानी में नहाने से कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं. इससे कई बीमारियां भी हो सकती हैं, इसलिए पब्लिक स्विमिंग पूल में नहाने से बचना चाहिए. इससे आप कई साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं.

Swimming Pool Bath:  चुभती-जलती गर्मी में स्विमिंग पूल में नहाने का अपना ही मजा होता है. इसे एक अच्छा एक्सरसाइज भी माना जाता है लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स (Swimming Pool Bath Side Effects) भी होते हैं. शरीर को कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. दरअसल, स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन मिला होता है, जो पानी को साफ करने के लिए मिलाया जाता है. इसकी मात्रा ज्यादा होने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है.

इसकी वजह से स्किन इंफेक्शन, टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप भी स्विमिंग पूल में फुल इंजॉय करने जा रहे हैं तो यहां जानिए इसकी पानी में क्लोरिन होने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, कितने दिनों तक लगातार नहाने से परेशानी बढ़ सकती है...

स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरिन से क्या नुकसान
1. क्लोरिन वाले पानी में रहने से स्किन पर रैशेज निकल सकते हैं.
2. स्किन लाल हो सकती है.
3. स्किन पर खुजली हो सकती है, जो एक्जिमा बन सकती है
4. एक अमेरिकी रिसर्च के अनुसार, स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क में क्रिप्टोस्पोरिडियम होने से बीमारी दोगुनी हो सकती है.
5.अमेरिकी रिसर्च के अनुसार, क्रिप्टो परजीवी आंतों और श्वास प्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है.
6. नहाते समय स्विमिंग पूल का गंदा पानी मुंह में जाने से दस्त हो सकता है.
7. स्विमिंग पूल के गंदे पानी से ई-कोलाई और हेपेटाइटिस ए का खतरा हो सकता है. 
8. स्विमिंग पूल में ज्यादा देर तक नहाने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है. अंडर आर्म्स, जांघ, स्तन के नीचे या हाथ-पैर की उंगलियों में दिक्कतें हो सकती हैं.

स्विमिंग पूल में लगातार कितने दिन नहाने से परेशानी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर स्विमिंग के पानी में क्लोरिन की सही मात्रा है तो इससे नुकसान ज्यादा नहीं होता है.रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, अगर स्विमिंग पूल में क्लोरीन और पीएच लेवल सही नहीं है तो नहाने वाले बीमार हो सकते हैं. पानी में कीटाणुओं को मारने के लिए पीएच लेवल 7.2, 7.6 और 7.8 रहना चाहिए. इससे शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचता है. क्लोरीन की सही मात्रा ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया को कुछ ही मिनट में खत्म कर देती हैं. हेपेटाइटिस ए वायरस 16 मिनट में, जिआर्डिया 45 मिनट में और क्रिप्टोस्पोरिडियम जैसे कीटाणु 10 दिनों में समाप्त हो जाते हैं. 

स्विमिंग पूल में नहाते समय क्या सावधानियां बरतें
1. सनस्क्रीन लगाकर स्विमिंग पूल के पानी में उतरें, इससे स्किन प्रोटेक्ट रहता है.
2. स्विमिंग पूल में नहाने से पहले स्किन सेल्स को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है.
3. क्लोरीन ववाले पानी में ज्यादा देर तक रहते हैं तो निकलने के बाद गुनगुने पानी से नहाएं.
4. रोजाना स्विमिंग कर रहे हैं तो हफ्ते में कम से कम एक बार डीप बॉडी मसाज करवाएं.
5. स्किन रुखी न हो और उसका पीएच लेवल बना रहे, इसके लिए विटामिन सी वाले फूड्स खाएं.
6. त्वचा की नमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Abdominal Cancer Day 2024: पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 Signs, नज़र आते ही दौड़ते हुए जाएं डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget