एक्सप्लोरर

Health Tips: बुढ़ापे में क्यों हो जाती है भूलने की बीमारी डिमेंशिया, जानिए कैसे करें बचाव

Reason Of Alzheimer: बुढ़ापे में भूलने की बीमारी अल्ज़ाइमर या डिमेंशिया का खतरा काफी बढ़ जाता है. इस बीमारी से बचने के लिए आप लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें.

Dementia And Alzheimer Problem: बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है. आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि वो अपनी रखी हुई चीज को ही भूल जाते हैं. उम्र के साथ कई लोग बहुत सारी बातें भी भूल जाते हैं. इसकी वजह होती है डिमेंशिया और अल्जाइमर. ये एक ऐसी बीमारी है जो बुढ़ापे में लाखों लोगों को परेशान करती है. ये दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी है.

डिमेंशिया में मेमोरी कम हो जाती है. इसमें व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आ जाते हैं. कुछ लोग तो अपने काम भी ठीक से नहीं कर पाते. WHO के मुताबिक दुनिया में हर साल 1 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको ये बीमारी न हो तो कुछ बातों का अभी से ख्याल रखना शुरु कर दें. 

डिमेंशिया के कारण 
डिमेंशिया की वजह हमारी लाइफस्टाइल भी हो सकती है. वहीं आनुवांशिक कारणों से भी कई बार ये बीमारी होती है. अगर आप कम मिलना-जुलना और इंटोरवर्ट नेचर वाले इंसान है तो आपको इसका खतरा ज्यादा है. वहीं कई बार सिर में गहरी चोट लगना, कम पढ़े-लिखे होना, ब्लड प्रेशर की समस्या होना, धूम्रपान करना, कम सुनना भी इसके कारण बनते हैं. अगर आप डिप्रेशन और मोटापा से परेशान हैं या फिर लंबे समय तक प्रदूषण वाली जगह पर रहते हैं तो इससे भी असर पड़ता है. 

डिमेंशिया से कैसे बचें

  • आपको अभी से कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए. इसके लिए व्यस्त रहें और रोज कुछ पढ़ने-लिखने की आदत बनाए. 
  •  शराब पीने या किसी तरह का धूम्रपान करने की आदत को तुरंत छोड़ दें. 
  • सिगरेट पीना छोड़ दें. इसके धुंए से आपके शरीर और फेफड़ों को नुकसान होता है. 
  • अगर आप बुढ़ापे में डिमेंशिया से बचना चाहते हैं तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें. 
  • अपनी फिटनेस पर ध्यान दें. रोजाना योग और व्यायाम करें. 
  • हेल्दी खाना खाएं. खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो दिमाग के लिए अच्छी हों और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखें.
  • थोड़े सोशल बनें और लोगों से मिलने-जुलने की आदत बनाए रखें. खुलकर अपने मन की बात शेयर करें. 
  • अगर आपको कम सुनाई देता है तो इसका तुरंत इलाज करवा लें. सुनने की मशीन का उपयोग करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या है पार्किंसन बीमारी, इन लक्षणों से पहचानें कहीं आप भी इसका शिकार तो नहीं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget