एक्सप्लोरर

रात में नहीं आती चैन की नींद, कहीं आप फेवरेट फूड तो नहीं इसकी वजह?

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती, करवटें बदल-बदलकर रात गुजर रही है तो इसका एक कारण आपका फेवरेट फूड भी हो सकता है. कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खाने के बाद नींद उड़ सकती है.

Foods that Affect Sleep : तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की समस्या बेहद आम हो गई है. कई लोग रात में घंटों-घंटों बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं. लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें नींद नहीं आती है. रात में नींद न आने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. इनमें से एक आपका फेवरेट फूड यानी आपका खानपान भी हो सकता है. कई बार हम अपने पसंदीदा खाने को बड़े ही चाव से खा लेते हैं, जिससे नींद प्रभावित होती है. ऐसे में आपको रात में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि कौन से फूड्स आपकी नींद उड़ा सकते हैं, अच्छी नींद पाने के लिए क्या खाना चाहिए...

1. ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स

अगर आप रात में कॉफी, चाय या कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, तो यह आपकी नींद में खलल डाल सकता है. कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो मस्तिष्क को सक्रिय रखता है और नींद को दूर भगाता है. इसलिए रात में कैफीन (caffeine) से बचना चाहिए.

2. मसालेदार और तली-भुनी चीजें

चटपटा और मसालेदार खाना पाचन को प्रभावित कर सकता है और एसिडिटी बढ़ा सकता है, जिससे नींद में बाधा आती है. ज्यादा तला-भुना खाना खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और बेचैनी महसूस होती है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

3. मीठे और प्रोसेस्ड फूड

बहुत ज्यादा चीनी वाले फूड्स, जैसे केक, कुकीज़ और चॉकलेट, ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देते हैं. इससे शरीर में एनर्जी का लेवल बिगड़ जाता है, जिससे सोने (Sleep) में परेशानी हो सकती है.

4. प्रोटीन से भरपूर भोजन

अगर आप देर रात प्रोटीन से भरपूर फूड्स, जैसे रेड मीट, चिकन और मछली खाते हैं तो पेट को इन्हें पचाने में अधिक समय लगता है. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और नींद में देरी हो सकती है.

5. अल्कोहल और एनर्जी ड्रिंक्स

कुछ लोगों को लगता है कि शराब पीने से अच्छी नींद आती है, लेकिन असल में यह नींद की क्वालिटी खराब कर सकता है. अल्कोहल (Alcohol) के सेवन से नींद बीच में टूटती रहती है और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है.

अच्छी नींद के लिए रात में क्या खाएं-पिएं

गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का तत्व होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है.

केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होने के कारण यह मांसपेशियों को रिलैक्स करता है.

बादाम और अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो शरीर को सोने के लिए तैयार करता है.

हल्की और पचने वाली खिचड़ी या दलिया पाचन को दुरुस्त रखता है और नींद में बाधा नहीं डालता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
Old Antibiotics : दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं पुरानी एंटीबायोटिक्स, क्या है इसका तरीका?
दोबारा काम करने लायक कैसे बनती हैं पुरानी एंटीबायोटिक्स, क्या है इसका तरीका?
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
Child Cancer Deaths Global: भारत जैसे गरीब देशों में कैंसर से जान गंवा रहे 10 में से 9 बच्चे, डरा देगी लैंसेट की रिपोर्ट
भारत जैसे गरीब देशों में कैंसर से जान गंवा रहे 10 में से 9 बच्चे, डरा देगी लैंसेट की रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
Iraq Airstrike: इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
इराक में हुआ घातक हवाई हमला, मोसुल और अजीजिया में सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, 3 की मौत
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget