एक्सप्लोरर

डेंगू होने के बाद किन चीजों का करना चाहिए परहेज? जानें क्या हो सकता है खतरनाक

डेंगू से उबरने के बाद शरीर कमजोर हो जाता है. यह समय सावधानी बरतने का होता है. जरा सी लापरवाही हालत बिगाड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह मानें, डाइट का खास ख्याल रखें.

Foods to Avoid after Dengue : डेंगू एक वायरल बुखार है जो एडीज एजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है. गर्मी और खासकर बरसात के मौसम में इसका कहर देखने को मिलता है. इसकी चपेट में आने के बाद शरीर में कमजोरी, बुखार, प्लेटलेट्स की कमी, सिरदर्द, बदन दर्द और स्किन पर रैशेज जैसी समस्याएं आती हैं.

डेंगू खतरनाक जरूर है लेकिन सही समय पर इलाज से जल्दी से ठीक हो सकते हैं. डेंगू से ठीक होने के बाद भी शरीर को काफी समय तक रिकवरी की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी हो जाता है, वरना हालत फिर से बिगड़ सकती है. आइए जानते हैं डेंगू के बाद किन चीजों को अवॉयड करना चाहिए...

डेंगू के बाद 5 चीजों का परहेज जरूरी

1. ऑयली और मसालेदार खाना

डेंगू (Dengue) के बाद पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील हो जाता है. ऑयली, फ्राइड और मसालेदार चीजें पेट पर दबाव डालती हैं, जिससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये चीजें प्लेटलेट्स (Platelets) की रिकवरी में भी बाधा डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

2. कैफीन और एल्कोहल 

डेंगू के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. ऐसे में कैफीन वाली चीजें जैसे कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और एल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे रिकवरी धीमी हो जाती है और लीवर पर भी असर पड़ता है. इन चीजों से दूरी बनाना ही अच्छा माना जाता है.

3. बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं न लें

बुखार या दर्द होने पर कुछ लोग खुद से दवाएं लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन डेंगू के दौरान एस्पिरिन (Aspirin) जैसी दवाएं प्लेटलेट्स को और घटा सकती हैं, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

4. शारीरिक मेहनत और वर्कआउट से बचें

रिकवरी के दौरान शरीर में काफी कमजोरी होती है. इस दौरान भारी काम, एक्सरसाइज या जिम जाना शरीर को और थका सकता है. बेहतर है कि पूरा आराम करें और शरीर को पूरी तरह से रिकवर होने का समय दें, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए.

5. प्रोटीन की कमी न हो लेकिन हैवी नॉन-वेज खाने से बचें

प्रोटीन रिकवरी में मदद करता है, लेकिन हैवी मांसाहारी खाना (Non-Veg Foods) जैसे मटन या फ्राईड चिकन मुश्किल पैदा कर सकते हैं. इसकr बजाय आप अंडा, बॉइल्ड चिकन, सूप या दालें ले सकते हैं.

डेंगू के बाद क्या खाएं

पपीते के पत्तों का रस लेकिन डॉक्टर से सलाह के बाद

अनार, कीवी, नारियल पानी

हल्का दलिया, खिचड़ी, सूप

भरपूर पानी और लिक्विड

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Covid Vaccine Side Effects: अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
New Covid Variant: 75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?
Morning Routine Mistakes: सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
सुबह उठते ही ये गलतियां करते हैं 99% लोग, डॉक्टर ने बताया- किन बातों का रखें ध्यान
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget