एक्सप्लोरर

Stone Cause: पेट में इस जगह हो गई पथरी तो हो सकती है आपकी मौत, ऐसे करें पहचान

Gall Bladder Stone: पित्त की पथरी में पित्त की थैली को हटाने की जरूरत पड़ती है. जब पित्त की थैली में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो क्रिस्टल रूप में स्टोन बन जाता है, जिसे गॉलब्लैडर स्टोन कहते हैं.

Gall Bladder Stone : खराब खानपान और पानी की कमी की वजह से पथरी (Stone) की समस्या हो सकती है. इसमें पेट के नीचे तेज दर्द होता है. पथरी दो तरह की होती है. पहली को गॉलब्लैडर स्टोन कहते हैं, जो पित्त की थैली में होती है. दूसरी किडनी में होती है, जिसे यूरिन के जरिए बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन पित्त की पथरी में पित्त की थैली को हटाने की जरूरत पड़ती है.

जब पित्त की थैली में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो क्रिस्टल रूप में स्टोन बन जाता है, जिसे गॉलब्लैडर स्टोन कहते हैं. पेट की इस पथरी (Gall Bladder Stone) पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो जानलेवा भी हो सकता है. जानिए कैसे...

जानलेवा हो सकता है गॉलब्लैडर स्टोन

1. कैंसर का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गॉलब्लैडर में पथरी होने से अक्सर हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाती है. कहा जाता है कि हाइपरटेंशन ब्लड के दबाव को बढ़ा देता है, जिससे कैंसर का रिस्क हो सकता है, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसलिए पित्त की पथरी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

2. शराब-सिगरेट का ज्यादा सेवन
बहुत ज्यादा शराब या सिगरेट पीने से गॉलब्लैडर स्टोन और कैंसर का रिस्क बढ़ता है. ये दोनों ही हैबिट्स सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं, इसलिए धूम्रपान और शराब से दूरी बनानी चाहिए.

3. खराब खानपान खतरनाक
गड़बड़ खानपान और खराब चीजों के सेवन से पित्त की पथरी हो सकती है, जो बाद में चलकर कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है. ज्यादा फैट और कम फाइबर वाली चीजें खाने या प्रोसेस्ड फूड्स के ज्यादा सेवन से दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

4. क्रोनिक बीमारियां बन सकती हैं जानलेवा
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज और शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से गॉलब्लेडर स्टोर का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जो जानलेवा भी हो सकते हैं. ऐसे में सावधानी रखनी चाहिए.

पथरी से बचने के लिए क्या करें

1. ज्यादा फैटी और तला खाना न खाएं.
2. डाइट में फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं.
3. कैफीन और ज्यादा मीठी चीजें न खाएं. चाय-कॉफी और मिठाईयां न खाएं.
4. ओवरईटिंग से बचें. पेट को खाना पचाने का समय दें.
5. दिनभर में कम से कम 6-8 गिलास पानी पिएं.
6. वजन कंट्रोल करे. 
7. रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ब्रेन की नसें हो रही हैं जाम तो ऐसे करें पता नहीं तो स्ट्रोक का बढ़ जाएगा खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget