एक्सप्लोरर

Health Tips: ग्रेनोला की जादुई खासियत कर देगी आपकी काया पलट

Health Tips: अगर आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, पाचन के अनियमित होने और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं फाइबर से भरपूर ग्रेनोला का नाश्ता जो आपको आपकी दिक्कतों से दिलाएगा आज़ादी.

Health Tips: शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता इंसान के दिन की शुरुआत अच्छी करता है और पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है. लेकिन ये तभी मुमकिन है जब नाश्ता पौष्टिकता, स्वाद और सेहत से भरपूर हो. ऐसे में जो लोकप्रिय विकल्प सामने आता है वो है ग्रेनोला. जी हाँ, ये शब्द भले ही छोटा है मगर इसके गुण बहुत बड़े और बेहद लाभकारी हैं. ग्रेनोला के फायदे बताने से पहले चलिए आपको इसके बारे में छोटी सी जानकारी दिए देते हैं. ग्रेनोला रोल्ड ओट्स से बनता है,  जो ओट ग्रेट्स होते हैं. इन्हें सपाट कर हल्के से दबाया जाता है. इसमें शहद और नट्स के पूरे मिश्रण को मिलाकर उन्हें कुरकुरा होने तक बेक किया जाता है. और ऐसे तैयार होता है हेल्दी नाश्ते के लिए जाना जाने वाला ग्रेनोला.

ग्रेनोला उस तीर की तरह है जो एक वक़्त में अपने गुणों की वजह से कई बीमारियों से लड़ने में सहायक साबित होता है. ग्रेनोला का रोज़ाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल में कमी, पाचन में विनियमितता, वज़न घटने जैसे कई फायदे आपके शरीर को पहुँचते हैं. इसके अलावा ग्रेनोला सिर्फ आपके शरीर की सेहत ही नहीं बल्कि आपके दिल के स्वास्थ का भी पूरा पूरा ख्याल रखता है. ग्रेनोला आपके हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में भी मदद करता है. जहां आप पोषक तत्वों के लिए अलग अलग चीज़ें खाते हैं वहीं ग्रेनोला में कई पोषक तत्वों का मिश्रण है. तो चलिए आपको इस न्यूट्रीशन से भरे नाश्ते के दमदार फायदे बताते हैं.

पाचन को सुधारे झटपट कोई भी व्यक्ति काम में मन तभी लगा सकता है जब उसका पेट स्वस्थ हो. और ग्रेनोला वो चीज़ है जो आपके पाचन क्रिया को मजबूत कर आपको आपके पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है. ग्रेनोला फाइबर से भरपूर होता है लिहाज़ा इसका सेवन आमतौर पर उन लोगों द्वारा ज़्यादा होता है जो अपने खाने में फाइबर की बढ़ोतरी करना चाहते हैं. आपको बता दें कि ग्रेनोला में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं.

वज़न घटाने में बेजोड़ वज़न घटाने के दौरान- ये खाएं, ये ना खाएं का असमंजस मानों सालों से चला आ रहा है. कई लोग तो वज़न घटाने के जोश में खाना खाना ही छोड़ देते हैं नतीजन वज़न तो नहीं घटना मगर शरीर में कमजोरी बढ़ जाती है. इसलिए हमारा सुझाव मानिए खाना मत छोड़िये बस अपने नाश्ते में हेल्थी फाइबर से लबालब ग्रेनोला जोड़िये. वजन घटाने के लिए अगर आप ग्रेनोला का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो ये आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि ग्रेनोला में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है. इसके अलावा, ग्रेनोला में मौजूद फाइबर शरीर को भरा हुआ महसूस कराता है क्योंकि यह खाने और पानी को अवशोषित करता है जिसके कारण भूख कम लगती है. साथ ही, ये ग्रेलिन नामक हार्मोन जो शरीर को भूख महसूस कराता है, उसे भी रोकने का काम करता है.  ग्रेनोला के ज़रिये आप अपना वजन कुछ ही दिनों में कम कर सकते हैं.

ग्रेनोला से एनर्जी लेवल होगा हाई थकावट और कमजोरी आपके शरीर को आलसी बना देते हैं. जिसकी वजह से आप किसी भी काम को करने में असमर्थ सा महसूस करते हैं इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि आपका खाना ही है. इसीलिए अपनी थकावट और कमजोरी को शरीर से दूर करने का रामबाण ज़रिया है ग्रेनोला. इससे आपको रोजाना एक्टिव और स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है. यह आपके गुर्दे और चयापचय गतिविधि के लिए महत्वपूर्ण है.

एनीमिया से लड़ने में है सक्षम एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन उनमें से कई को यह महसूस नहीं होता है कि वे पीड़ित हैं. दरअसल, एनीमिया रक्त में आयरन की कमी है,  जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण का एक ज़रूरी हिस्सा है. और इसी कमी को पूरा करने और एनीमिया जैसी बीमारी से खुद को बचाने के लिए रोज़ाना ग्रेनोला का सेवन ज़रूरी हो जाता है. आपको बता दें, कि ग्रैनोला में आयरन की एक महत्वपूर्ण मात्रा होती है,  इसलिए यह एनीमिया के कई लक्षणों का लड़ने में माहिर है.

त्वचा को बनाए खूबसूरत ग्रेनोला विटामिन-ई से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है. विटामिन-ई कई शारीरिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है. ग्रेनोला का रोज़ाना सेवन समय से पहले आने वाले बुढ़ापा को रोकता है, सनबर्न और झुर्रियों से त्वचा की रक्षा करता है, कोशिका की दीवारों को मजबूत करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है. इसके अलावा शरीर में खून बढ़ाने, बालों को झड़ने से रोकने और नाखूनों को टूटने से बचाने में भी ग्रेनोला असरदार है.

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति को ऑफिस और समाज में कभी नहीं मिलता है सम्मान, हर व्यक्ति बना लेता है दूरी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget