एक्सप्लोरर

BP की गलत रीडिंग भी बढ़ा सकती है परेशानी, जानें ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय और तरीका

गड़बड़ लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से बीपी की समस्या बढ़ रही है. ब्लड प्रेशर के चेक करने के लिए आजकल घर पर ही डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल हो रहा है.

Blood Pressure : हाई ब्लड प्रेशर आजकल आम समस्या बनती जा रही है. गलत लाइफस्टाइल की वजह से बड़ी संख्या में लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं.  अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि ज्यादातर लोग घर पर बीपी (Blood Pressure) को सही तरह नहीं चेक करते हैं.  डिजिटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर मशीन से ब्लड प्रेशर की गलत रीडिंग करते हैं और उससे परेशान भी हो रहे हैं. इसको लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों और कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के मेंबर्स ने घर पर बीपी चेक करना का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं...
 
ब्लड प्रेशर कब चेक नहीं करना चाहिए
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने बताया कि ब्लड प्रेशर चेक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसमें से एक है बैठने का तरीका. यह भी देखना चाहिए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई फिजिकल वर्क करने के तुरंत बाद बीपी चेक की जा रही है. कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले यूरिन ब्लैडर के भी खाली कर लेना चाहिए. बेड पर बैठकर भी बीपी चेक नहीं करना चाहिए.
 
बीपी चेक करते समय कैसी रहे पोजिशन
डॉक्टर के मुताबिक, बीपी चेक करते समय कुर्सी पर बैठें और पीठ को कुर्सी के सहारे बिल्कुल सीधी रखें. पैरों के तलवों को जमीन के बराबर रखें. जब बीपी चेक करें तब हाथ की कोहनी मेज पर सीधी रहनी चाहिए. ऐसे में ब्लड प्रेशर रीडिंग की एक्यूरेसी बढ़ सकती है.
 
क्या बेड पर बैठकर चेक कर सकते हैं बीपी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेड पर बैठकर ब्लड प्रेशर की रीडिंग करना गलत आदत है. इससे एक्यूरेट रीडिंग की संभावना कम ही रहती है. कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि सुबह-सुबह की रीडिंग कई लोग बेड पर ही ले लेते हैं. यह बिल्कुल गलत तरीका है. ऐसे में बीपी की रीडिंग गलत आ सकती है. हालांकि, ये भी है कि इस तरह से बीपी की रीडिंग पूरी तरह नहीं बदलेगी लेकिन कुछ अंकों में फेरबदल हो सकता है.
 
अस्पताल में तो बेड पर लिटाकर बीपी चेक करते हैं
इसको लेकर कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि अस्पताल में मरीज उठने की कंडीशन में नहीं होता है. ऐसे में बेड पर ही उसकी बीपी की मॉनिटरिंग की जाती है. ये काम डॉक्टरों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के सुपरविजन में होता है. ज्यादातर क्रिटिकल पेशेंट्स का ब्लड प्रेशर इसी तरह चेक करते हैं. अस्पतालों में भी हमेशा मरीज को कुर्सी पर पीठ का सहारे बैठाकर, हाथ को टेबल पर रखकर, पैरों को नीचे रखने के बाद ही बीपी चेक करना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!
Testoesterone increasing fruits: रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
रिश्ते में हो रही प्यार की कमी? ये 5 फल बॉडी में भर देंगे टेस्टोस्टेरोन
Early Signs before Serious Illness: चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
चेकअप में सबकुछ नॉर्मल, फिर भी दिनभर रहती है सुस्ती और थकान? जानें दिक्कत की असली वजह
Kidney Stone Symptoms: सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
'वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के लिए…' अजीत अगरकर को किससे मिला संदेश
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती है कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget