एक्सप्लोरर

क्या गले के टॉन्सिल में भी हो सकता है स्टोन, इससे किस बीमारी का होता है खतरा

गले के टॉन्सिल में स्टोन शुरुआत में छोटे होते हैं. अगर समय पर ध्यान दे दिया जाए तो गरारे से भी निकल सकते हैं लेकिन अगर नजरअंदाज बरती जाए तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

Tonsil Stones : पथरी यानी स्टोन सिर्फ किडनी में ही नहीं बल्कि गले में भी बन सकती है. इसे टॉन्सिल स्टोन कहा जाता है. इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है लेकिन यह एक आम समस्या है. यह स्टोन खाने में मौजूद पोषक तत्वों, बलगम और डेड सेल से मिलकर बनता है और गले में टॉन्सिल ग्लैंड के पास जमा हो जाता है. जिसमें बाद में बैक्टीरिया और वायरस भी बनने लगते हैं. इससे खतरनाक बीमारी का भी खतरा होता है. ऐसे में जरूरी है कि टॉन्सिल स्टोन और इससे होने वाली समस्याओं के बारें में जान लेना चाहिए.

टॉन्सिल स्टोन गले में कहां होता है

टॉन्सिल स्टोन गले के पिछले हिस्से में सफेद या पीले पत्थर के टुकड़े की तरह होता है. बाहर से देखने में यह सफेद या पीले दाने की तरह नजर आता है. शुरुआत में इसकी साइज मटर के दाने या उससे भी छोटा दिख सकता है लेकिन अगर समय पर इसका इलाज न कराया जाए तो कुछ मामलों में गोल्फ बॉल जितना बड़ा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

टॉन्सिल स्टोन से क्या समस्याएं होती हैं

डॉक्टर्स का कहना है कि गले का वह हिस्सा जहां से खाना निगलते हैं, वहां टॉन्सिल होता है. यह मांसपेशियों से बना रहता है.  इसमें दरारें भी होती हैं. इसे टॉन्सिल पॉकेट भीकहा जाता है. इन्हीं पॉकेट्स में खाने के कुछ पोषक तत्व, डेड सेल्स, बैक्टीरिया जब जमा हो जाते हैं तो धीरे-धीरे कठोर होकर टॉन्सिल स्टोन (Tonsil Stones) का रूप ले लेता है.

टॉन्सिल स्टोन से किस बीमारी का खतरा

गले के टॉन्सिल में स्टोन होना भले ही काफी कॉमन समस्या है लेकिन कई बार इससे जूझ रहे लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है. अगर समय पर इसका इलाज न कराया जाए और ये लंबे समय तक बने रहें तो ट्यूमर (Tumor) की वजह भी बन सकता है.

गले के टॉन्सिल में पत्थर से होने वाली समस्याएं

टॉन्सिल स्टोन जब बनता है, तब शुरुआत में सांसों की बदबू के अलावा किसी तरह की परेशानी नहीं होती है लेकिन जब स्टोन बढ़ने या कठोर होने लगता है, तब गले और कान दर्द के साथ ही निगलने में भी दिक्कतें होने लगती हैं. टॉन्सिल स्टोन होने के बाद ऐसा लगता है कि गले में कुछ फंस गया है. इसकी वजह से खराश भी बनी रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Early Vascular Ageing: क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
क्यों समय से पहले सख्त हो रहीं युवाओं की आर्टरीज, क्या यह हार्ट अटैक का साइलेंट सिग्नल?
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'दो पैसों के सामने घुटने नहीं टेकें' शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद की भारत सरकार पर सख्त टिप्पणी
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget