एक्सप्लोरर

तनाव और अनिद्रा से छुटकारा पाने में मददगार है हर रोज कानों की मालिश करना

हर रोज नियमित रूप से कान की मसाज करने से आपके दिमाग से जुड़ी नसें एक्टिव हो जाती हैं. जिससे आपका तनाव कम होता है बल्कि आपका शरीर आंतरिक तौर पर नियंत्रित भी होता है, तो आइए आज हम आपको कान की मसाज से जुड़े कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Health Tips: कान की मसाज थेरेपी आपके तन-मन के दुखों को दूर करने में बेहद मददगार होती है. यह आपके ब्‍लड सकुर्लेशन को बेहतर बनाने के साथ ही आपकी पूरी सेहत को बनाए रखने में सहायक है. यह आपकी सूजन को कम करके आपको तनाव से छुटकारा दिलाने में उपयोगी साबित होती है. यदि आप हर रोज नियमित रूप से कान की मसाज करते हैं, तो इससे आपके दिमाग से जुड़ी नसें एक्टिव हो जाती हैं. यह न सिर्फ तनाव को कम करती है बल्कि आपके शरीर को आंतरिक तौर पर नियंत्रित भी करती है, तो आइए आज हम आपको कान की मसाज से जुड़े कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

क्या है ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी? कान की मालिश करने को ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी कहा जाता है. कान की मालिश की यह थेरेपी आपको तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करती है. वैसे तो आप तनाव से मुक्ति पाने के लिए हॉट स्‍टोन मसाज थेरेपी भी अपना सकते हैं. इस थेरेपी में कान पर कुछ दबाव बिंदुओं पर फोकस किया जाता है. इसके अलावा यह आपको शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार है. इसके लाभ जानने के लिए आप इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

कान की मालिश के फायदे यहां आपके लिए कानों की मालिश करने के कुछ लाभ दिए गए हैं:

1. सिरदर्द में फायदेमंद: अगर आप कान की मालिश करते हैं तो इससे आपको सिरदर्द और माइग्रेन की समस्‍याओं से छुटकारा पाने में सहायता करती है. इसलिए आप सिरदर्द या माइग्रेन से बचने के लिए दवाओं का सहारा लेने के बजाय अपने कान की मालिश करें. यह प्राकृतिक तरीका दर्द निवारक दवाओं की तुलना में बेहद कारगर साबित होता है.

2. वजन कम करने में सहायक: यह आपको सुनने में थोड़ा आश्चर्यचकित लग सकता है, लेकिन अगर आप एक हेल्दी जीवन शैली और खानपान को अपनाते हैं, तो कान की मसाज आपके वजन को कम करने में भी मददगार हो सकती है. हालांकि इस बातको साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है, मगर रिफ्लेक्सोलॉजी विशेषज्ञों की मानें तो यह मसाज थेरेपी आपके वजन को कम करने में उपयोगी साबित हो सकती है.

3. मांसपेशियों के दर्द में राहत दिलाए: अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में आप कान की मसाज करें. यह आपको मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाने में उपयोगी होता है. इसके लिए आप धीरे-धीरे से अपने कान के लोब को खींचकर और मसाज करें. यह आपके ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और साथ ही उन नसों को बढ़ावा देती है, जो आपके शरीर में एंडोर्फिन को जारी करके हैप्‍पी हार्मोन में वृद्धि करते हैं.

4. तनाव से राहत दिलाने में मददगार: कान की मसाज करने से आप नाव और चिंता से छुटकारा पा सकते हैं. यह उस एक तंत्रिका को सुचारू करती है, जो आपको तनाव से तुरंत राहत प्रदान करने में सहायक है. जैसे दिमाग को उत्तेजित करने में एक्यूप्रेशर कारगर होता है, वैसे ही ईयर रिफ्लेक्सोलॉजी थेरेपी आपके दिमाग को शांति प्रदान करने का काम करती है. इसके लिए आप अपने कान के ऊपर के भाग की मसाज करें.

5. नींद न आने की समस्या में उपयोगी: अगर आपको नींद न आने की परेशानी होती है, तो आप कान की मालिश करके अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पा सकते है. इसका बेहतर लाभ पाने के लिए आप पैरों की मसाज भी कर सकते हैं. इससे भी आपको अच्‍छी नींद पाने में मदद मिलती है. कान की मसाज आपके मन को शांत कर आपको अच्छी नींद लेने में मदद करती है.

6. एनर्जी को बढ़ाने में लाभकारी: अगर आप सुस्त महसूस कर रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने कान की मालिश करके एनर्जी के लेवल को बढ़ा सकते हैं. इससे आपके दिमाग की कोशिकाओं सक्रिय होती है और आपको ऊर्जावान बनने में सहायता मिलती है.

इस प्रकार नियमित तौर पर कानों की मालिश करना आपकी हेल्थ को बढ़ाने में उपयोगी होती है. इससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. अगर आप तरोताज़ा, मन को शांत और शरीर को ऊर्जावान बनाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना कम से कम 10 से 20 मिनट तक अपने कानों की मालिश करती चाहिए. हर रोज नियमित रूप से कान की मसाज करते हैं, तो इससे आपके दिमाग से जुड़ी नसें एक्टिव हो जाती हैं. यह न सिर्फ तनाव को कम करती है बल्कि आपके शरीर को आंतरिक तौर पर नियंत्रित भी करती है, तो आइए आज हम आपको कान की मसाज से जुड़े कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Chanakya Niti: दिल जीतना है तो इन दो गुणों को अपनाएं, बदल जाएगी जिंदगी 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget