एक्सप्लोरर

Back Pain: कमर पर लगातार हो रहा दर्द तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, हो सकता है खतरनाक

कमर पर लगातार हो रहा दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ गंभीर भी हो सकते हैं.

Back Pain : कमर दर्द आजकल आम समस्या बन गई है. घंटों लैपटॉप या कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने या घर का भारी सामान उठाने की वजह से रीढ़ और पीठ से जुड़ी मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे पीठ के निचले हिस्से यानी कमर में दर्द हो सकता है. इससे अलावा भी कई वजहों से पीठ दर्द हो सकता है. अगर यह दर्द लगातार हो रहा है तो तुरंत जाकर इसका इलाज कराना चाहिए, इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. ये किसी गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षण भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

कमर दर्द के कारण

1. गलत पोश्चर

कमर दर्द के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. गलत तरीके से बैठने यानी गलत पोश्चर से अक्सर पीठ दर्द हो सकता है. बैठने और खड़े होने का गलत तरीके से भी दर्द बढ़ सकता है. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से भी कमर दर्द गंभीर रूप ले सकता है.

2. हर्नियेटेड डिस्क

कमर दर्द का एक कारण हर्नियेटेड डिस्क (Herniated Disc) भी हो सकता है. जिसमें रीढ़ की हड्डियों में गैप कम होने लगता है. इसकी वजह से डिस्क के अंदर का नरम तरल पदार्थ भी कम होने लगता है और उसके टूटने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उभरी और फटी डिस्क कमर दर्द का कारण बन सकती है.

3. उभरी या टूटी डिस्क

डिस्क रीढ़ की हड्डियों के बीच कुशन की तरह काम करती है. इसके अंदर का नरम पदार्थ के ऊपर उभरने या टूटने का खतरा रहता है, जिससे तंत्रिका पर दबाव पड़ सकता है. इसकी वजह से भी कमर में लगातार दर्द हो सकता है. इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

4. एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस

कमर में लगातार दर्द एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की वजह से भी हो सकता है. ये रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर समस्या  है. इसमें रीढ़ की हड्डियों में सूजन और दूसरी हड्डियों का अनियंत्रित विकास जैसी समस्या है. 

5. अर्थराइटिस

अर्थराइटिस हड्डियों से जुड़ी एक आम समस्या है, इसे गठिया भी कहा जाता है. इसमें रीढ़ की हड्डी के आसपास की जगह सिकुड़ जाती है, जिसकी वजह से गंभीर कमर दर्द हो सकता है. इसे इग्नोर करने से बचना चाहिए.

6. निमोनिया 

निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक तरह का संक्रमण है, जिसमें बलगम से भरी खांसी, बुखार और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसमें कमर दर्द की समस्या भी हो सकती है. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

कमर दर्द से बचने के उपाय

लाइफस्टाइल-खानपान में सुधार करें.

एक्टिव रहें, फिजिकल एक्टिविटी बनाए रखें.

सही तरह से बैठें, गलत पोश्चर अपनाने से बचें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget