एक्सप्लोरर

Health Risk: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे इंजेक्शन वाला लाल तरबूज, ऐसे करें असली और नकली की पहचान, वरना होगा नुकसान

तरबूज पर कई बार सफेद या पीला पाउडर नजर आता है, जिसे धूल समझकर साफ कर देते हैं लेकिन ये कैल्शियम कार्बाइड पाउडर हो सकता है. इससे फल जल्दी पक जाता है. तरबूज को काटने से पहले अच्छी तरह धोन चाहिए.

Injected Watermelon:  गर्मी का मौसम यानी तरबूज का सीजन. इस मौसम में इस फल को खूब खाया जाता है. इसके कई फायदे भी हैं. इसमें 92% पानी और 6% शुगर पाया जाता है. फाइबर से भरपूर होने की वजह से गर्मी में तरबूज ज्यादा लाभकारी हो जाता है, लेकिन आजकल मार्केट में ऐसे तरबूज आ गए हैं, जिनमें इंजेक्शन लगाकार उनका रंग लाल किया जाता है. इस तरह के तरबूज को पहचान पाना काफी मुश्किल है लेकिन इसे खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि Watermelon का कलर ज्यादा लाल बनाने के लिए उसमें इंजेक्शन लगाया जाता है.कई बार इसे तेजी से पकाने के लिए ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगा दिया जाता है. इस तरह ये तरबूज जहरीले हो जाते हैं.
 
इंजेक्टेड तरबूज कितना खतरनाक
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंजेक्शन लगे तरबूज में नाइट्रेट, आर्टिफिशियल कलर, कैल्शियम कार्बाइड और ऑक्सीटोसिन जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं, जो पेट के लिए खतरनाक हो सकते हैं. तरबूज को जल्दी बढ़ाने के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो शरीर के अंदर पहुंचकर बुरी तरह प्रभावित कर सकता है, क्योंकि यह जहरीला तत्व होता है. तरबूज के चटख लाल रंग के लिए उसमें लेड क्रोमेट, मेथनॉल यलो और सूडान रेड जैसे आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल होता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं.
 
इंजेक्शन लगे तरबूज के साइड इफेक्ट्स
1. तरबूज को पकाने के लिए कई बार कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग किया जाता है, जो लीवर और किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से किडनी डैमेज तक हो सकती है.
2. तरबूज को लाल रंग देने के लिए जिस मेथनॉल यलो का इस्तेमाल किया जाता है, वह कैंसर का कारण बन सकता है. 
3. तरबूज में उपयोग किए जाने वाले लेड क्रोमेट खाने से खून की कमी, दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान और आंखों की रोशनी जाने का खतरा हो सकता है.
4. सूडान रेड रंग वाले तरबूज पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं.
 
इंजेक्शन लगे तरबूज की पहचान कैसे करें
तरबूज पर कई बार सफेद या पीला पाउडर नजर आता है, जिसे धूल समझकर साफ कर देते हैं लेकिन ये कैल्शियम कार्बाइड पाउडर हो सकता है. इससे फल जल्दी-जल्दी पक जाता है. तरबूज को काटने से पहले अच्छी तरह धोन चाहिए. अगर तरबूज काटने पर बहुत ज्यादा लाल दिखाई दे या उसकी मिठास सामान्य से ज्याादा हो तो समझ जाएं कि इसमें इंजेक्शन लगाया गया है. कई बार बीच में पहुंचने पर केमिकल्स से हल्का जला हुआ निशान भी दिख सकता है. ऐसे में तरबूज भले ही फ्रेश लगे लेकिन वह सड़ रहा होता है.
 
असली तरबूज कैसे पहचाने
1. तरबूज को काटने पर अगर बीच में छेद या दरारें नजर आती हैं तो ये संकेत हो सकता है कि वह इंजेक्टेड है. पके तरबूज में इतना बड़ा गड्ढा या दरार नहीं होता.
2. तरबूज को खरीदने के बाद कम से कम 2-3 दिन के लिए रख दें, अगर वह खराब नहीं होता या उस पर झाग-पानी निकलता है तो समझ जाइए कि उसमें इंजेक्शन लगा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump
Iran US Israel War: ईरान के हमलों से दहला Middle East, हर तरफ आग की चिंगारी | Iran israel War
महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kerala Assembly Election 2026: केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
केरल में कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, क्या शशि थरूर को सौंपी जिम्मेदारी?
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral video: ईरान की मर्जी के बिना होर्मुज पार कर रहा था शिप, मिसाइल मारकर किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल
ईरान की मर्जी के बिना होर्मुज पार कर रहा था शिप, मिसाइल मारकर किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल
क्या यही होगी आपकी अगली इलेक्ट्रिक कार? Atto 1 की एंट्री से बढ़ी Tiago और MG Comet EV की टेंशन
क्या यही होगी आपकी अगली इलेक्ट्रिक कार? Atto 1 की एंट्री से बढ़ी Tiago और MG Comet EV की टेंशन
Embed widget