एक्सप्लोरर

Diabetes: डायबिटीज के मरीज को कब पड़ती है इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत, जानें क्या इसके भी हैं साइड इफेक्ट्स

इंसुलिन का मुख्य काम शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करना होता है लेकिन कुछ स्थितियों में इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए.

Diabetes Insulin Injection: डायबिटीज लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी एक लाइलाज बीमारी है. हालांकि, सही दिनचर्या फॉलो कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है. डायबिटीज के कुछ मरीजों को इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है. इससे उनका शुगर लेवल मेंटेन रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसुलिन का इंजेक्शन कितना फायदेमंद है, इसकी जरूरत कब पड़ती है, क्या कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं. यहां जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी...

इंसुलिन क्या है ?
इंसुलिन पैंक्रियाज में बनने वाला खास तरह का हार्मोन होता है. पैंक्रियाज में ढेर सारी कोशिकाएं होती हैं जिसमें से एक बीटा सेल है. इसी के अंदर इंसुलिन बनता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंसुलिन पेप्टाइड कैटेगरी का हार्मोन होता है, जिसका निर्माण 51 अमीनो एसिड से होता है. इंसुलिन के हार्मोन को एनाबॉलिक हार्मोन भी कहते हैं. इस हार्मोन को बॉडी में ग्रोथ के लिए जिम्मेदार माना जाता है. 

इंसुलिन का काम क्या होता है ?
इंसुलिन का मुख्य काम शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करना होता है. हम जो कुछ भी खाते हैं, वो पचने के बाद ग्लूकोस में बदल जाता है. बॉडी में जैसे ही ग्लूकोज बढ़ता है, उसका बीटा सेल्स सिग्नल प्राप्त करता है. जिसके बाद इंसुलिन इस ग्लूकोस को शरीर की छोटी-छोटी कोशिकाओं में बांट देता है. इससे शरीर में ग्लूकोस संतुलित रहती है. जब ग्लूकोस कोशिकाओं तक पहुंचता है तो शरीर को ऊर्जा मिलती है.

इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत कब पड़ती है ?
इंसुलिन इंजेक्शन (Insulin Injection) की जरूरत दो स्थितियों में पड़ती है. पहला इंसुलिन रेजिस्टेंस में और दूसरा इंसुलिन डिफिशिएंसी में। इंसुलिन रेजिस्टेंस का मतलब बॉडी में बनने वाली इंसुलिन किस तरह काम कर रही है. इंसुलिन डिफिशिएंसी बताती है कि शरीर में अपर्याप्त मात्रा में इंसुलिन बन रही है.

इंसुलिन इंजेक्शन के साइड इफेक्ट्स
1. हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जिसमें ब्लड शुगर में कमी आ सकती है. ज्यादा इंसुलिन लेने पर ऐसा हो सकता है.
2. डॉक्टर ने इंसुलिन लेने के तय समय बाद अगर खाना खाने को कहा है लेकिन आप नहीं खाते हैं तो शुगर कम हो सकती है.
3. अगर आप भूख से कम खा रहे हैं लेकिन इंसुलिन पर्याप्त ले रहे हैं तो शरीर में जितने भी ग्लूकोस है, वह नहीं पहुंच पाते और शुगर लेवल गिरने लगता है.
4. इंसुलिन इंजेक्शन वाली जगह लाल निशान बन जाना
5. इंजेक्शन वाली जगह सूजन और खुजली होना
6. वजन का बढ़ना
7. कब्ज की समस्या 
8. स्किन का रंग बदलना

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Abdominal Cancer Day 2024: पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 Signs, नज़र आते ही दौड़ते हुए जाएं डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Radiation Exposure Treatment: क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
Stomach Cancer Risk: सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget