एक्सप्लोरर

Health Tips: सर्दियों में जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन बन सकता है इन बीमारियों का कारण, जानिए कैसे?

Health Tips: कई बार जरूरत से ज्यादा कॉफी के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है.

Side Effects of Coffee: सर्दियों का मौसम (Winter Season) शुरू होते ही लोग कॉफी का ज्यादा सेवन (Coffee) करना शुरू कर देते हैं. ऐसा करने से शरीर का आलस दूर होता है. इसके साथ ही यह शरीर को गर्माहट पहुंचाने में भी मदद करता है. इसके सीमित मात्रा में सेवन से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले कॉफी के सेवन से बचें. यह आपकी नींद में बाधा बन सकता है. क्या आपको पता हैं जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक (Side Effects of Coffee) हो सकता है. जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन आपको लंबे वक्त के लिए बीमार कर सकता है. तो चलिए जानते हैं जरूरत से ज्यादा कॉफी के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में-  

नींद ना आने की समस्या
जरूरत से ज्यादा कॉफी के सेवन से आपको नींद ना आने की समस्या हो सकती है. कई बार लोग रात में सुस्ती दूर करने और शरीर में गर्माहट के लिए कॉफी का सेवन करते हैं. कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है. इस कारण कई बार रात में नींद भी नहीं आती है. इसके साथ ही यह आपको स्लीपिंग पैटर्न पर भी बहुत बुरा असर डालता है. यह आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स का भी मुख्य कारण हो सकता है.  

पेट की समस्या (Stomach Problem) का बन सकता है कारण
आपको बता दें कि ज्यादा कॉफी का सेवन शरीर के बहुत से अंगों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है. यह पेट में भी कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. कॉफी पीने से पेट में गैस्ट्रिक हार्मोन रिलीज होता है. यह कोलन की एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह पेट खराब करने का कारण भी बन सकता है. ज्यादा कॉफी पीने के कारण गैस की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Omicron Variant: रिसर्च में दावा, डेल्टा से 70 गुना तेजी से फैलता है कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट, इस मामले में मिली बड़ी राहत

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या
कई बार जरूरत से ज्यादा कॉफी के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. ज्यादा ब्लड प्रेशर के कारण यह दिल और दिमाग दोनों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है और स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए कोशिश करें कि दिन में दो बार से ज्यादा कॉफी का सेवन ना करें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दी के मौसम में रहती है सुस्ती तो इन हेल्दी फूड्स को करें डाइट में शामिल

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक
आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. यह गर्भपात के खतरे को बढ़ाता है. इसके साथ ही नई मांओं को जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. कॉफी का कैफीन दूध के जरिए बच्चे के शरीर में जा सकता है तो उन्हें नींद ना आने की समस्या और चिड़चिड़ापन का कारण बन सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget