एक्सप्लोरर

हेल्दी रहने के लिए किस उम्र में कितना सोना चाहिए, जानें उम्र के हिसाब से नींद की जरूरत

हर व्‍यक्ति की नींद अलग-अलग होती है. जिस तरह से हर किसी की जिंदगी में भागदौड़ चल रही है, उस हिसाब से नींद की कमी देखने को मिलती है. जो एक आम समस्या बनती जा रही है.

Healthy Sleep Time: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज हैं, उतना ही जरूरी नींद भी होता है. इससे न सिर्फ अच्छी ग्रोथ होती है, बल्कि शरीर और दिमाग भी अच्छी तरह काम करता है. नींद इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और हार्मोन रेगुलेशन में मदद करता है. हालांकि, हर किसी की नींद अलग-अलग होती है. कई लोग ज्यादा सोते हैं और कुछ लोग काफी कम. नींद काफी हद तक लाइफस्टाइल, उम्र और मेडिकल कंडीशन पर भी निर्भर करती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर उम्र में अच्छी नींद की जरूरत होती है लेकिन किस उम्र में कितना सोना (Sleep Time) चाहिए, इसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस उम्र में कितनी नींद लेनी चाहिए...
 
किस उम्र में कितना सोना चाहिए
 
0 से 3 महीने के नवजात को
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक नवजात शिशु को 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है. यह उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है. अगर बच्चा इतनी देर सो रहा है तो घबराना नहीं चाहिए. यह संकेत है कि बच्चे की ग्रोथ अच्छे से हो रही है.
 
4 से 11 महीने के बच्चे को
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 4 से 11 महीने की है, उन्हें रोजाना 12-15 घंटे सोना चाहिए. इससे उनके शरीर का विकास तेजी और अच्छी तरह से होता है. इसलिए पैरेंट्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
 
1 से 2 साल का बच्चा
जब बच्चे बड़े होते हैं तो वे चलना सीखते हैं, खेलते हैं. ऐसी चीजों में एनर्जी लगती है और उनका दिमाग ठीक तरह से काम करता रहता है. इसलिए उन्हें आराम की भी जरूरत होती है. ऐसे बच्चों को  कम से कम 11 से 14 घंटे तक सोना चाहिए.
 
3 से 5 साल के बच्चे 
प्री स्कूल जाने वाली उम्र यानी 3 से 5 साल के बच्‍चे लर्निंग फेज में होते हैं, इसलिए उन्हें आराम की काफी जरूरत होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे बच्चों को कम से कम 10 से 13 घंटे तक सोना चाहिए.
 
6 से 12 साल के बच्चे
ऐसे बच्चे जो स्कूल जा रहे हैं और उनके शरीर का विकास हो रहा है. इस दौरान उनकी हाइट भी बढ़ती है. ऐसे बच्चों को कम से कम 9-12 घंटे सोने की सलाह एक्सपर्ट्स देते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होती है.
 
13 से 18 साल तक
टीनएजर लाइफ का ऐसा समय होता है, जब बच्चों में नए-नए शौक जन्म लेते हैं. उनका ज्यादातर समय नई चीजों को सीखने-समझने में चला जाता है. इस दौरान पढ़ाई और एक्टिविटीज का प्रेशर भी उन पर रहता है. उनके प्रजनन अंग भी इसी दौरान विकसित होते हैं. ऐसे में उनका सही विकास हो, इसलिए 8 से 10 घंटे की भरपूर नींद  की जरूरत होती है.
 
18 से 60 साल तक
वयस्क लोगों का अधिकतर समय काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बीतता है. ऐसे में उनके पास पर्याप्त नींद का समय नहीं रहता है. उनकी लाइफ में काफी तनाव होते हैं. ऐसे में उन्हें थोड़ा आराम करने की जरूरत होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस उम्र में कम से कम 7 से 9 घंटे तक सोना चाहिए.
 
61 साल से ज्यादा उम्र में
उम्र बढ़ने के साथ काम करने की क्षमता कम होती है. इसलिए ऊर्जा की ज्यादा जरूरत होती है. कई बुजुर्ग शारीरिक समस्याओं से भी जूझते हैं. वे ठीक से चल पाने में भी असमर्थ होते हैं. ऐसे में उन्हें 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget