एक्सप्लोरर

Heart Health: हार्ट के लिए सबसे खतरनाक होती हैं ये बीमारियां, कई गुना बढ़ जाता है रिस्क

हार्ट की सेहत हमारी लाइफ के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. हार्ट की बीमारियां जिंदगी को खतरे में डाल सकती हैं. कुछ बीमारियां हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं.

Most Dangerous Heart Diseases : हार्ट यानी दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. यह बिना रुके, बिना थके लगातार धड़कता रहता है मतलब ब्लड पंपिंग करता रहता है. इसी की बदलौत शरीर के सभी हिस्सों तक खून पहुंच पाता है. यह खून अपने साथ ऑक्सीजन लेकर भी जाता है और सभी अंगों तक पहुंचाता है.

अगर दिल को किसी तरह की परेशानी हो जाए तो इसका असर बाकी अंगों पर भी पड़ने लगता है. आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट डिजीज (Heart Diseases) का खतरा बढ़ गया है. WHO के अनुसार, दुनियाभर में हर करीब 1.80 करोड़ लोग हार्ट डिजीज की वजह से जान गंवा रहे हैं. दिल की कई बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं, जो शरीर को मुश्किल में डाल सकती हैं. ऐसे में इन बीमारियों के बारें में जान लेने में ही भलाई है.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

हार्ट के लिए सबसे खतरनाक बीमारियां

1. हाई ब्लड प्रेशर

उच्च रक्तचाप हार्ट की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ाता है, जिससे हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, ब्लड प्रेशर हाई होने का मतलब ब्लड फ्लो में समस्या है, जिसकी वजह से हार्ट फ्लो बरकरार रखने के लिए पंपिंग तेज करता है, जिससे ब्लड वेसल्स डैमेज होने लगती हैं और दिल थकने लगता है.

2. डायबिटीज

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है, दोनों ही दिल की सेहत के लिए बेहद खतरनका हैं. डायबिटीज की वजह से ब्लड वेसल्स कमजोर पड़ते हैं और दिक्कतें बढ़ती हैं.

3. हाई कोलेस्ट्रॉल

उच्च कोलेस्ट्रॉल से हार्ट की धमनियों में वसा जमा हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. कोलेस्ट्रॉल खून की आवाजाही को बाधित कर सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट को ब्लड की पंपिंग में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क रहता है.

4. मोटापा

अधिक वजन से हार्ट पर दबाव बढ़ता है और हार्ट की कार्यक्षमता कम हो जाती है. मोटापा यानी ओबिसिटी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस जैसी दिल के लिए खतरनाक बीमारियों का कारण भी बनती है.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

5. स्मोकिंग

धूम्रपान से हार्ट की धमनियों में संकुचन हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. नेशनल सैंपल सर्वे के अनुसार, देश में 10 से 14 साल के 2 करोड़ बच्चों को तंबाकू और सिगरेट की लत है. स्मोकिंग फेफड़े और ब्लड वेसल्स को कमजोर बनाते हैं, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है.

6. तनाव

अत्यधिक तनाव से हार्ट रेट बढ़ सकती है और हार्ट की कार्यक्षमता कम हो जाती है.

7. थायराइड

थायराइड की समस्या से हार्ट की धमनियों में संकुचन हो सकता है और हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है.

8. स्लीप अप्निया

नींद की समस्या से हार्ट पर दबाव बढ़ता है और हार्ट की कार्यक्षमता कम हो जाती है.

9. किडनी की बीमारी

किडनी की समस्या से हार्ट पर दबाव बढ़ता है और हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि  इन दोनों अंगों को बीमार करने में हाई ब्लड प्रेशर ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है. इसमें अगर डायबिटीज हो तो खतरा कई गुना बढ़ जाता  है.

10. फैमिली हिस्ट्री

अगर परिवार में हार्ट की बीमारी पहले किसी को रही है तो हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ता है. ब्रिटेन की द हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, ऐसे लोगों में दूसरों की तुलना में दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget