एक्सप्लोरर

Health Tips: शराब ही नहीं ये चीजें भी कर सकती हैं आपका लिवर खराब, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर पड़ सकते हैं लेने के देने

Healthy Liver Tips: अक्सर आपने लोगों को ये कहते तो जर सुना होगा कि शराब लिवर को डैमेज करती है. यहां हम आपको बताएंगे वो चीजें जिनका जरूरत से ज्यादा सेवन आपके लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है.

Health Tips: लिवर हमारी बॉडी का बहुत ही इंपॉर्टेंट पार्ट है क्योंकि लिवर को हमारी बॉडी की केमिकल फैक्ट्री माना जाता है. लिवर ब्लड में मौजूद केमिकल लेवल को मेंटेन रखने के लिए 24 घंटे काम करता है और बॉडी से टॉक्सिक सब्स्टेंस को निकालने में अहम भूमिका निभाता है. लिवर हमारी बॉडी का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्गन है. इतना इंपॉर्टेंट होने के बावजूद जाने-अनजाने कई लोग लीवर की सेहत पर ठीक तरीके से ध्यान नहीं देते जिसके चलते लिवर खराब होने की कगार पर पहुंच जाता है.

अक्सर कई लोग कुछ ऐसे काम करते हैं जिससे लिवर खराब होने लगता है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ शराब ही आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. शराब के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो आपके लीवर को सीधा नुकसान पहुंचाती हैं. ऐसे में उन आदतों के बारे में आपका जानना बहुत जरूरी है जो धीरे-धीरे आपके लिवर को खराब कर सकती हैं.

शक़्कर
जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन सिर्फ आपके दांतों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी लीवर के लिए भी बेहद नुकसानदायक हो सकती है. फैट बनाने के लिए लिवर  फ्रुक्टोज़ नाम की एक प्रकार की चीनी का इस्तेमाल करता है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर और हाई फ्रुक्टोज़ की वजह से लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कई स्टडीज ये बताती हैं कि लिवर को चीनी ठीक उसी तरह डैमेज करती है जैसे कि शराब.
 
जरूरत से ज्यादा विटामिन ए का सेवन
हमारी बॉडी को वैसे तो कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है जिनमें से एक है विटामिन ए. बॉडी में विटामिन ए की डेफिशियेंसी को फ्रेश फ्रूट्स, सब्जियां खाकर पूरा किया जा सकता है. लाल पीले और नारंगी रंग के फलों और सब्जियों में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. लेकिन बहुत सारे लोग विटामिन ए सप्लीमेंट्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं. वो लोग इस बात से अनजान है कि विटामिन A का अधिक मात्रा में सप्लीमेंट्स लिवर की बीमारियों से घेर सकता है. ऐसे में विटामिन ए सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें. 
 
सफेद आटा

अपनी डाइट में सफेद आटे से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए. ये ज्यादातर प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की काफी कम क्वांटिटी पाई जाती है. साथ ही सफेद आटे से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है  ऐसे में जरूरी है कि आप पिज़्ज़ा, पास्ता, ब्रेड, और बिस्किट जैसी चीजों का सेवन लिमिटेड क्वांटिटी में ही करें. इन सभी चीजों को बनाने में व्हाइट आटे का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके लिवर की हेल्थ लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. 

रेड मीट

रेड मीट में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिसे पचा पाना आपके लिवर के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है. दरअसल प्रोटीन को तोड़ना लिवर के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में एक्सेस प्रोटीन के निर्माण से लिवर से जुड़ी तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

पेनकिलर्स

रोजमर्रा की जिंदगी में कभी सिर दर्द तो कभी शरीर का दर्द होने पर लोग पेनकिलर्स का सेवन करते हैं. ऐसे में यह जानना आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप को कितनी मात्रा में पेन किलर लेना चाहिए. अगर आपने गलती से पेनकिलर्स का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया तो यह आपके लिवर पर बहुत ही बुरा असर डाल सकती हैं. पेन किलर्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके लिवर को खराब कर सकता है. तो पेनकिलर्स आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लें. 

ये भी पढ़ें 

Weekly Horoscope 2022: मेष, वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि हो सकता है नुकसान, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Sawan Fast Diet : साबूदाने की खीर और खिचड़ी से हो गए हैं बोर, ट्राई करें स्वादिष्ट और हेल्दी रबड़ी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget