एक्सप्लोरर

Blood Pressure चेक करते वक्त कभी भी न करें ये 6 गलतियां, वरना ज्यादा मुश्किल हो सकती है

भारत में हर 5 में से 1 शख्स को हाई बीपी की समस्या है. अगर आप घर पर ब्लड प्रेशर माप रहे हैं तो कुछ गलतियों से बचना चाहिए. क्योंकि इससे रीडिंग सही नहीं आती है. इसलिए सही तरीके से ही बीपी चेक करनी चाहिए.

Blood Pressure : ब्लड प्रेश की समस्या आज कॉमन होती जा रही है. 5 साल पहले 2018 में एक रिसर्च हुआ था. इस रिसर्च के मुताबिक, हमारे देश में हर पांच में से एख इंसान हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure ) की चपेट में है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में हाई बीपी की समस्या कितनी तेजी से बढ़ रही है. हार्ट से जुड़ी बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा रिस्क वाला फैक्टर है. हाई बीपी को हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहते हैं. यह साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता है. आमतौर पर इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है. हालांकि लाइफस्टाइल और खानपान को सही कर इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं. 

घर पर बीपी नापने में गलती तो नहीं कर रहें आप 

हाई बीपी के मरीजों को समय पर दवा खाने की सलाह दी जाती है. इतना ही नहीं उन्हें यह भी कहा जाता है कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर रीडिंग पर भी नजर रखें. अगर मरीज नियमित तौर पर बीपी चेक करते हैं तो बीमारी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है. इसका फायदा यह होता है कि बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती और आप हेल्दी भी रहते हैं. ज्यादातर लोग घर पर ही बीपी नापने की मशीन रख लेते हैं. समय-समय पर खुद ही ब्लड प्रेशर चेक करते रहते हैं. लेकिन घर बीपी चेक करते समय अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो रीडिंग गलत भी आ सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर बीपी नापने का सही तरीका..

Blood Pressure चेक करते वक्त न करें 6 गलतियां

1. खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही बीपी चेक करें. एक्सरसाइज करने, कैफीन वाले ड्रिंक्स चाय-कॉफी पीने, सिगरेट पीने के कम से कम 30 मिनट बाद ही बीपी नापना चाहिए.
 
2. ब्लड प्रेशर चेक करते समय बात नहीं करनी चाहिए. इससे रीडिंग ऊपर-नीचे हो सकती है. इसलिए बीपी चेक करने से पहले कुछ देर रिलैक्स होकर बैठना चाहिए, फिर ब्लड प्रेशर चेक करें.
 
3. बीपी की रीडिंग लेने वाले कफ को त्वचा पर लगाएं, कपड़े पर लगाने से रीडिंग सही नहीं आएगी.
 
4. जब भी बीपी चेक करें तो अपने बाजू को हार्ट के लेवल पर ही रखने की कोशिश करें. कुर्सी के हैंडल पर या टेबल पर अपने बाजू टिका सकते हैं.
 
5. पांच मिनट से पहले एक हाथ में बीपी एक से ज्यादा बार न नापें. दोनों हाथों में ब्लड प्रेशर की रीडिंग लें. जिस हाथ की रीडिंग ज्यादा हो, उसे ही सही रीडिंग मानें. दिनमें अलग-अलग समय बीपी रीडिंग अलग-अलग हो सकती है. इसलिए एक ही समय पर बीपी को नापने की कोशिश करें.
 
6. एक रिसर्च के मुताबिक, 3 मिनट के गैप में 3 बार ब्लड प्रेशर नापना चाहिए. ऐसा करने से बीपी की रीडिंग सही आती है. इसलिए सिर्फ एक बार ही ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेकर उसे सही नहीं मानना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Live: 'सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
सोनू सूद ने सलमान खान की 'दबंग 2' क्यों ठुकरा दी थी? एक्टर ने सालों बाद बताई वजह, बोले- 'मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट...'
सोनू सूद ने सलमान खान की 'दबंग 2' क्यों ठुकरा दी थी? एक्टर ने सालों बाद बताई वजह
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
पर्पल साड़ी में नोरा फतेही ने दिखाया मिनिमल ग्लैम का जादू, सादगी में जीता लोगों का दिल
High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए बड़ा मौका, हाई कोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
Embed widget