एक्सप्लोरर

बहुत ज्यादा बैठते हैं तो सावधान! एक्सरसाइज भी नहीं आएगी काम, होगा गंभीर नुकसान

लगातार बैठकर काम करते रहने से कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं. इसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में अगर नियमित तौर पर एक्सरसाइज भी करते हैं तो उसका भी फायदा नहीं मिलता है.

Too Much Sitting Risks : ऑफिस में बहुत ज्यादा काम और इनएक्टिव लाइफ की वजह से आजकल ज्यादातर लोग 8-10 घंटे बैठे रहते हैं, जो सेहत (Health) के लिए खतरनाक है. देर तक बैठे रहने से गर्दन-पीठ में दर्द होना तो बेहद आम है, लेकिन इसकी वजह से हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी बढ़ सकती हैं.

एक नए अध्ययन में बताया गया है कि दिन में 10.5 घंटे से अधिक समय तक बैठने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. लगातार बैठकर काम करने का नुकसान एक्सरसाइज करने के बावजूद भी खत्म नहीं होता है. इसलिए इस आदत से बचने की कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा?

कम बैठने से हार्ट अटैक का खतरा कम

एमआईटी और हार्वर्ड की एक टीम की एक स्टडी में बताया गया है कि लोग जितना कम समय बैठने या लेटने में बिताएंगे, उनमें हार्ट से जुड़े जोखिम कम हो जाएंगे. इसमें यह भी बताया गया है कि रोजाना 10.6 घंटे बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के हार्ट फेलियर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा पाया गया. अध्ययन में 89,530 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया और फिटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करके एक हफ्ते तक उन पर नजर रखी गई.

इनमें कई लोग दिन में 9.4 घंटे और कई 10.6 घंटे बैठे रहते थे.ज्यादा बैठने वालों में हाई इंफ्लेशन देखा गया. अध्ययन में बताया गया कि ऐसे लोग जो नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते थे, उनमें भी हार्ट फेलियर का हाई जोखिम 40% तक था. अध्ययन में पता चलाकि अगर आप फिजिकली इनएक्टिव हैं और वर्कआउट कर रहे हैं तो उसका असर नहीं पड़ता है.

लंबे समय तक बैठने के नुकसान

1. लंबे समय तक बैठे रहने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. इससे नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के बावजूद शरीर में ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, फैट लेवल और CO2 लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता कम हो जाती है.

2. लंबे समय तक बैठे रहने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इससे दिल की सेहत का खतरा बढ़ जाता है. इससे कोलन, ब्रेस्ट और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. यह शरीर में ब्लड फ्लो को बाधित करता है. डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) का खतरा बढ़ाता है और पैरों, ग्लूट्स, रीढ़ और कंधों में कमजोरी का कारण बनता है.

खतरे से कैसे बचें

1. बैठने और एक्सरसाइज का सही संतुलन बनाएं.

2. बैठने और काम करते समय बार-बार ब्रेक लेने की कोशिश करें. 

3. हर 30-60 मिनट में अपने केबिन या स्टैंड के चारों ओर एक छोटी सी सैर करें और कॉल करें.

4. आपके पास स्टैंडिंग डेस्क या ट्रेडमिल डेस्क जैसे एक्टिव वर्कप्लेस हैं तो खुद को एक्टिव रखें.

5. एक फिटनेस ट्रैकर पहनने की भी कोशिश करें, जो आपकी एक्टिविटीज पर नजर रखता है, आपको हर घंटे याद दिलाता है कि आप कितनी देर बैठे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
Nuclear Attack Survival: परमाणु हमला हो जाए तो कैसे बचेगी जान, रेडिएशन फॉलआउट से कैसे बचा सकते हैं अपना पूरा परिवार?
परमाणु हमला हो जाए तो कैसे बचेगी जान, रेडिएशन फॉलआउट से कैसे बचा सकते हैं अपना पूरा परिवार?
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
Kidney Stones Prevention: क्या ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से नहीं होता किडनी में स्टोर? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह स्टडी
क्या ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से नहीं होता किडनी में स्टोर? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह स्टडी

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget