एक्सप्लोरर

Health Tips: ठंड शुरू होने से पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

इम्यूनिटी मजबूत रहने से शरीर को बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है. सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. कुछ फूड्स खाकर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.

Immunity Booster Foods : सर्दियां शुरू होने वाली हैं. दशहरा-दिवाली तक मौसम में बदलाव आने लगता है. तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है ठंड में इम्यूनिटी वीक होना. हालांकि, खानपान बेहतर बनाकर इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाया जा सकता है. कई फूड्स में पोषक तत्व भर-भरकर पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. अगर ठंड शुरू होने से पहले इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो इम्यूनिटी काफी स्ट्रॉन्ग हो सकती है और आप बीमारियों से बच सकते हैं.
 
 
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 5 फूड्स
 
1. हल्दी (Turmeric)
हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. हल्दीऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया के इलाज में सूजन-रोधी का काम करता है. कई डाइटिशियन इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. दूध में हल्दी मिलाकर पीना जबरदस्त फायदेमंद होता है.
 
2. अदरक (Ginger)
सर्दियों में अदरक सेहत के लिए रामबाण हो सकता है. अदरक शरीर की सूजन को कम कर, गले की खराश और सर्दी-खांसी से राहत दिला सकते हैं. यह मतली की समस्या को भी दूर कर सकता है. अदरक में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सेहत को बेहतर बनाता है.
 
3. लहसुन (Garlic)
लहुसन सर्दी-खांसी से बचाने में मदद कर सकता है. यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि औषधीय के तौर पर काम करता है. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी लहसुन मददगार है. इसके औषधीय गुण संक्रमण से बचाने का काम करते हैं. सर्दियां शुरू होने से पहले इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
 
 
4. खट्टे फल (Citrus Fruits)
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में खट्टे फल फायदेमंद हो सकते हैं. इस मौसम से पहले खूब फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनसे शरीर को विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.
 
5. बादाम (Almond)
सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा माना जाता है. इसमें बादाम को इस मौसम के लिए सबसे परफेक्ट बताया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है. इसके अलाा गुड़, शहद जैसी चीजों को खाने से भी इम्यूनिटी में सुधार होता है.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget