एक्सप्लोरर

एलोवेरा और हल्दी लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं, इस तरह चेहरे पर करें अप्लाई

हल्दी और एलोवेरा पैक से आपकी त्वचा के कील-मुहांसे दूर हो सकते हैं साथ ही यह स्किन की डेड सेल्स को हटाकर आपके चेहरे पर निखार लाता है.

गर्मियों के दिनों में बाहर आने-जाने से धूल और धूप के कारण चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. इन समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर को मिक्स करके लगाने पर चेहरा चमकदार और सॉफ्ट हो जाता है. हल्दी और एलोवेरा पैक से आपकी त्वचा के कील-मुहांसे दूर हो सकते हैं साथ ही यह स्किन की डेड सेल्स को हटाकर आपके चेहरे पर निखार लाता है. एलोवेरा की मदद से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है और हल्दी इसे तरोताजा रखती है.

दरअसल हल्दी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है. वहीं एलोवेरा विटामिन और खनिज से भरपूर होता है इसमें विटामिन बी, जिंक और मैग्नीशियम पाए जाते हैं. इसको हफ्ते 2-3 बार लगाने पर चेहरे की रंगत निखर कर आ जाती है. चलिए हम यहां आपको बताते हैं एलोवेरा और हल्दी चेहरे पर लगाने के फायदे.

पोषण देता है- कई बार आपकी स्किन पर दाग-धब्बे न होने के बावजूद चेहरे पर खूबसूरती और निखार नजर नहीं आती है. ऐसे में कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी आपका निखार फीका नजर आता है, तब आप एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन में निखार आता है.

कैसे लगाएं-एलोवेरा और हल्दी फेसपैक बनाने के लिए आप एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और आधा चम्मच एलोवेरा जेल ले लें. इन सभी को एक बाउल में लेकर अच्छे से मिला लें उसके बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें. उसके बाद इस मास्क को पानी से साफ कर लें.

जवां रखता है-आपको जब भी ऐसा लगे कि चेहरे से ग्लो जा रहा है तब आप एलोवेरा और हल्दी को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे चेहरे की फाइन लाइंस ठीक होती है और हल्दी के एंटी एजिंग गुण आपके चेहरे में कसाव लाते हैं जिससे चेहरा खिला-खिला नजर आता है और आप जवां नजर आती हैं.

कैसे लगाएं-इसके लिए आप एक टमाटर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर फेसपैक तैयार कर लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं. इसे लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.

ग्लोइंग स्किन-एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर चेहरे की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं जिससे चेहरे को नेचुरल चमक मिलती है. एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

कैसे लगाएं-इसके लिए आप एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच शहद लेकर इसका मिश्रण तैयार कर लें इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और मसाज करें. इससे आपकी स्किन को काफी आराम मिलता है और फिर पानी से त्वचा को अच्छे से साफ कर लें. ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप शहद की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिंपल्स ठीक करे-पिंपल्स की वजह से आपकी स्किन ऑयली और बेजान नजर आती है इससे आपकी स्किन में दाग-धब्बे, मुहांसे और सूखापन जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं होती है. एलोवेरा जेल में एंटीबेक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करते हैं.

कैसे लगाएं-फेसपैक बनाने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शहद मिलाकर फेसपैक तैयार कर लें. इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं फिर गीले कपड़े से चेहरे को धो लें सप्ताह में तीन से चार बार इसे दोहराएं.

ये भी पढ़ें-घने और चमकदार बालों के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

कम उम्र में चेहरे पर आ रहीं हैं झुर्रियां? ये हो सकते हैं कारण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget