एक्सप्लोरर

एक दो नहीं बल्कि इतने तरह का होता है ट्रामा, जानें हीलिंग की बेस्ट थेरेपी

किसी तरह के तनाव, चिंता या उदासी या ट्रामा से बाहर आने में मनोचिकित्सक आपकी मदद कर सकते हैं. थेरेपी या हीलिंग के जरिए वे आपको उस घटना से बाहर लाने की कोशिश करते हैं.

Trauma : ट्रामा लंबे समय तक किसी को परेशान कर सकता है. इसकी वजह से फिजिकल, मेंटल ही नहीं स्पिरिचुअल हेल्थ भी डिसबैलेंस हो सकती है. ट्रामा (Trauma) में पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. इसकी एक नहीं बल्कि कई वजह हो सकती है. इससे बाहर निकल पाना थोड़ा मुश्किल होता है. ट्रामा से बचने के लिए थेरेपी और हीलिंग की मदद ली जाती है. हालांकि, ये अलग-अलग होती हैं. इसलिए ये जान लेना जरूरी होता है कि ट्रामा से बाहर निकालने में कौन सी थेरेपी मदद कर सकती है. आइए जानते हैं...
 
ट्रामा कितने तरह का होता है
 
1. सिंगल इंसिडेंट ट्रामा
एक्सीडेंट, कोई हमला या प्राकृतिक आपदा की वजह से जो ट्रामा होता है, उसे सिंगल इंसिडेंट ट्रामा कहते हैं. चूंकि यह किसी एक घटना की वजह से परेशान करता है, इसलिए इसके ट्रीटमेंट के दौरान थेरेपी या हीलिंग का पूरा फोकस उसी घटना या उससे जुड़े इमोशंस पर होता है.
 
2. कॉम्प्लेक्स ट्रामा
अगर लंबे समय तक किसी चीज को लेकर ट्रामा है तो वो कॉम्प्लेक्स ट्रामा हो सकता है. बचपन में बुरा बर्ताव और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं से जुड़े ट्रामा इसमें आते हैं. ऐसी कंडीशन में जो थेरेपी या हीलिंग होती है, उससे ट्रामा को खत्म करने की कोशिश की जाती है.
 
3. डेवलपमेंट ट्रामा
किसी से उपेक्षा यानी इग्नोरेंस, बचपन का कोई वाकया या लगाव से उत्पन्न होने वाला ट्रामा को डेवलपमेंट ट्रामा कहा जाता है. इसमें थेरेपी या हीलिंक से खुद के अनुभव और भावनाओं को जानने की कोशिश की जाती है.
 
ट्रामा थेरेपी में क्या होता है
 
योग और ध्यान
जब भी किसी चीज का ट्रामा हो तो ध्यान और योग पर फोकस करना चाहिए. इससे मन शांत होता है और दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है. तनाव कम कर आपको रिलैक्स फील कराने में योगा और मेडिटेशन अहम भूमिका निभा सकते हैं.
 
आर्ट थेरेपी
ट्रामा में आर्ट थेरेपी काफी कारगर मानी जाती है. इस विधि से इलाज करने में म्यूजिक, डांस की मदद ली जाती है. इसकी मदद से धीरे-धीरे आपका ट्रामा दूर हो सकता है और आप अच्छा फील कर सकते हैं.
 
एनर्जी
इस थेरेपी के जरिए भी ट्रामा को खत्म करने की कोशिश की जाती है. इसमें रेकी या कलर थेरेपी, एंजेल हीलिंग या चक्र बैलेंस से शरीर में ऊर्जा बढ़ाई जाती है. इसकी मदद से इंसान धीरे-धीरे ट्रामा से बाहर आ सकता है.
 
ट्रामा हीलिंग में क्या होता है
 
माइंडफुल ब्रीदिंग
ट्रामा को कम करने के लिए माइंडफुल ब्रीदिंग का अभ्यास इसमें आता है. इससे नर्वस सिस्टम को रेगुलेट कर मन और दिमाग को रिलैक्स पहुंचाने का काम किया जाता है. जिससे ट्रामा खत्म होने लगता है.
 
ग्राउंडिंग एक्सरसाइज
ट्रामा से बाहर आने में ग्राउंडिंग एक्सरसाइज भी काफी मददगार हो सकते हैं. इसमें ग्राउंडिंग चीजों को देखने और समझने की कोशिश करें. इसकी लगातार प्रैक्टिस से आप ट्रामा से अच्छी तरह निपट सकते हैं.
 
नेचर थेरेपी
इस थेरेपी में ट्रामा से बाहर आने के लिए आपको अपना ज्यादा समय प्रकृति के साथ बिताना होता है. इससे आप खुद को प्रकृति के करीब पाते हैं, उससे लगाव बढ़ता जाता है और आपका मन अच्छा महसूस करता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Human Body Facts: खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget