एक्सप्लोरर

Vitamin B12 की कमी से अचानक से पीला पड़ जाता है चेहरा, समय पर नहीं दिया ध्यान तो बढ़ सकती है परेशानी

Vitamin 12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. कई बार तो अचानक से चेहरे का रंग ही बदल जाता है. पूरा चेहरा पीला दिखने लगता है.

Vitamin B12 Deficiency : विटामिन B12 शरीर के विकास और स्वास्थ रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. रक्त कोशिकाओं के निर्माण, न्यूरोलॉजिकल फंक्शन, डीएनए संरचना और इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में यह मददगार हो सकता है. इसकी मदद से शरीर संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बच सकता है. यही कारण है कि विटामिन बी12 की कमी (Vitamin 12 Deficiency) होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. कई बार तो अचानक से चेहरे का रंग ही बदल जाता है. पूरा चेहरा पीला दिखने लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...
 
मुंहासे और ड्राइनेस की समस्या
हार्मोनल चेंज के कारण स्‍किन पर एक्‍ने और ड्राइनेस की समस्या होने लगती है. ऐसे में शरीर में विटामिन की कमी का असर साफ देखने को मिलता है. विटामिन ए और ई की कमी की वजह से चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं. विटामिन बी12 की कमी से त्वचा पीला दिख सकता है. इसके अलावा अत्यधिक थकान, मूड में बदलाव और दूसरे लक्षण भी नजर आ सकते हैं.
 
त्वचा के लिए कितना जरूरी विटामिन B12
विटामिन बी12 त्‍वचा के लिए बेहद हेल्‍दी माना जाता है. यह कोलेजन उत्पादन में इजाफा करता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है. इससे स्‍किन‍ ज्यादा सेंसिटिव या चेहरे पर सूजन आ सकती है. इसके इलाज में भी विटामिन बी12 की भूमिका होती है. विटामिन बी12 हेल्‍दी सेल्‍स के उत्‍पादन को बढ़ावा देकर झुर्रियों और उम्र बढ़ने का असर कम करने में मदद करता है.
 
स्किन का पीलापन
अगर खान-पान से शरीर से सही तरह से विटामिन B12 नहीं मिल रहा है तो जीभ का रंग लाल नजर आ सकता है. कई बार जीभ पर सूजन भी दिखता है. कभी-कभी टेस्ट भी आना कम हो सकता है. इसे ग्लोसाइटिस कहा जाता है. इस विटामिन की कमी से त्वचा का रंग पीला नजर आ सकता है. ऐसी कंडीशन तब होती है, जब शरीर पर्याप्त RBC नहीं बना पाता है. चूंकि विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में अहम रोल निभाता है. ऐसे में इसकी कमी से आरबीसी या मेगालोब्लास्टिक एनीमिया की कमी भी होने का खतरा रहता है, जिसका सीधा संबंध पीलिया से होता है.
 
शरीर में विटामिन बी12 कितना होना चाहिए
डॉक्‍टर के पास जाकर टेस्ट करवाने से विटामिन 12 की कमी का पता लगता है. खून में विटामिन बी12 की मात्रा 150 प्रति एमएल से कम होने पर इसकी कमी का पता चलता है. यह टेस्‍ट कंप्‍लीट ब्‍लड काउंट (CBC) और विटामिन 12 ब्‍लड टेस्‍ट लेवल के नाम से जाना जाता है. विटामिन बी12 का प्रमुख सोर्स मांस, मछली, अंडे, और दूध होता है. शाकाहारी लोग अनाज का सेवन कर सकते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Kidney Problems: फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
फूले हुए चेहरे को न करें इग्नोर, हो सकता है गुर्दे की बीमारी का पहला संकेत
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget