एक्सप्लोरर

Cherophobia: खुशी से लगता है डर.... कहीं आप भी तो नहीं हो रहे 'चेरोफोबिया' का शिकार, जानें इस बीमारी के लक्षण और इलाज

आजकल चेरोफोबिया नाम की बीमारी लोगों को ग्रसित कर रही है और धीरे-धीरे यह बीमारी भयानक रूप भी ले लेती है, जिसमें इंसान को एक प्रकार का डर सताने लगता है.

What Is Cherophobia: आजकल दुनिया में कई तरह की बीमारियां होती है, कुछ फिजिकल होती हैं और कुछ मेंटल होती है, जिससे लोग ग्रसित होते हैं. फिजिकल बीमारी को तो देखकर पहचाना जा सकता है, लेकिन जो मेंटल बीमारी होती है और जो हमें इंटरनली इफेक्ट करती है वह न सिर्फ घातक होती है बल्कि उन्हें पहचानना भी बहुत मुश्किल होता है. कुछ इसी तरह से इन दिनों चेरोफोबिया नाम की बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है. दरअसल, यह एक तरह की इंटरनल बीमारी है, जो इंसान के दिमाग में चलती रहती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं चेरोफोबिया के बारे में और इसके लक्षण क्या है.
 
क्या होता है चेरोफोबिया 
चेरोफोबिया एक तरह का भय विकार यानी कि फियर डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति खुशी और पॉजिटिव चीजों से डरता है. यह एक रेयर डिजीज होती है, जिसके बारे में वैज्ञानिक अभी पता लग रहे हैं. दरअसल, चेरोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति खुशी, उत्साह या प्रेम जैसी पॉजिटिव चीजों का अनुभव करने से भी डरते हैं और शादी, पार्टी या फ्रेंड्स के साथ घूमने फिरने से भी परहेज करते हैं. व्यक्ति जब खुशी से जुड़ी चीजों के संपर्क में आते हैं, तो उन्हें घबराहट हो सकती है, पसीना आ सकता है, दिल की धड़कनें बढ़ जाती है, सांस लेने में तकलीफ होती है और चक्कर आने लगते हैं, यह चेरोफोबिया के सामान्य से लक्षण हो सकते हैं.
 
क्यों होता है चेरोफोबिया 
चेरोफोबिया के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका संबंध अतीत से हो सकता है. कई बार अतीत में कुछ नकारात्मक अनुभव करने से या अचानक से बहुत बड़ा दुख आने से लोग खुशी से डरने लगते हैं और चेरोफोबिया की स्थिति को पैदा कर सकते हैं. यह डिप्रेशन, चिंता या सोशल डर के कारण भी हो सकता है.
 
चेरोफोबिया का इलाज कैसे किया जाए 
अब बात आती है कि चेरोफोबिया का इलाज किया कैसे जा सकता है? तो इसके लिए CBT यानी कि (cognitive Behavioural Therapy) की जाती है, जो व्यक्ति को नकारात्मक विचारों से दूर करने और अपने व्यवहार को बदलने में मदद करती हैं. इसमें कुछ एंटी डिप्रेसेंट या मूड रिलैक्सिंग दवाई भी दी जाती है, लेकिन यह केवल डॉक्टर के सलाह पर ही किया जा सकता है. अगर आपको लगता है कि आप या आपका कोई परिचित चेरोफोबिया से ग्रस्त है और खुशी से डरता है, तो उसे किसी मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर की मदद लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Benefits Of Eating Figs: क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
Heart Blockage Symptoms: धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग
धमनियों में जमा प्लाक बढ़ा सकता है मुसीबत, कार्डियोलॉजिस्ट से जानें हार्ट ब्लॉकेज की वॉर्निंग

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget