एक्सप्लोरर

Hot Lemon Water: किन चार लोगों को नहीं पीना चाहिए शहद-नींबू वाला गर्म पानी, जानें क्यों

नींबू और शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है. इससे लिवर की अच्छी तरह सफाई होती है. हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए.

Honey and Lemon Hot Water Side Effects : सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग गर्म पानी पीना पसंद करते हं. यह बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस में मदद करता है. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है. कई लोग हर्बल ड्रिंक्स भी सुबह उठने के बाद पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग शहद-नींबू वाला गर्म पानी पीते हैं.

माना जाता है कि सुबह इस ड्रिंक को पीने से पेट साफ होता है और वजन फटाफट घट सकता है. हालांकि, हर किसी को यह ड्रिंक सूट नहीं करता है. कुछ लोगों को इससे दिक्कतें भी हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि चार लोगों को तो शहद-नींबू वाले गर्म पानी से बचकर ही रहना चाहिए. जानिए किन-किन लोगों को...

शहद-नींबू वाला गर्म पानी फायदेमंद या नुकसानदायक

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का कहना है कि नींबू और शहद को गुनगुने पानी (Honey and Lemon Juice Hot Water) में मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है. इससे लिवर की अच्छी तरह सफाई होती है. इसे पीने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

शहद-नींबू वाले गर्म पानी से किसे बचना चाहिए

1. गठिया की समस्या से जूझ रहे लोगों को शहद-नींबू वाले गर्म पानी से बचना चाहिए.

2. हाइपरएसिडिटी और पित्त दोष होने पर भी गुनगुने पानी में नींबू-शहद डालकर पीने से बचना चाहिए, खासकर खाली पेट ऐसा नहीं करना चाहिए.

3. जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हो या दांत हिल रहे हों तो उन्हें इस पानी से बचना चाहिए.

4. मुंह के छाले या माउथ अल्सर की समस्या है तो भी इस ड्रिंक से परहेज करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

शहद-नींबू वाले गर्म पानी पीने से पहले क्या करें

1. पानी हल्का गर्म या गुनगुना ही रखें और बहुत ज्यादा पानी न पिएं.

2. शहद, नींबू-पानी पीने से ठीक पहले ही मिक्स करें.

3. बहुत गर्म पानी में शहद घोलने से बचें.

4. शहद न गर्म करें, न पकाएं.

5. एक बार में आधा से एक चम्मच शहद ही यूज करें.

6. गुनगुने पानी में नींबू भी कम ही रखें. कोशिश करें आधे नींबू का रस ही मिलाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक

Embed widget