एक्सप्लोरर

स्टंट कब डाला जाता है? दूर करें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी का कंफ्यूजन

जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होता है, तो इसका असर ब्लड फ्लो पर पड़ता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है.. ऐसी कंडीशन में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी की मदद ली जाती है.

Angiography vs Angioplasty vs Bypass Surgery : दुनियाभर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत किसी न किसी हार्ट डिजीज (Heart Disease) से हो जाती है. WHO के अनुसार, दुनियाभर में हार्ट डिजीज से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. दिल की धमनियों Coronary Artery) में रुकावट या ब्लॉकेज भी एक ऐसी ही समस्या है.

ऐसा होने पर हार्ट अटैक या गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसका इलाज एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी से की जाती है. हालांकि, बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं कि तीनों में कब किसकी जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं इन तीनों में क्या अंतर है और स्टंट की जरूरत कब पड़ती है.

1. एंजियोग्राफी (Angiography)

एंजियोग्राफी एक टेस्ट होता है, जो यह देखने के लिए किया जाता है कि आपकी दिल की धमनियों में कहीं रुकावट तो नहीं है. इस प्रक्रिया में डॉक्टर एक कैथेटर (छोटी ट्यूब) को शरीर में डालते हैं और उसमें एक खास रंग (डाई) भरते हैं, जिससे एक्स-रे के द्वारा धमनियों की तस्वीर ली जा सके. जब सीने में दर्द या दिल की बीमारियां महसूस हो, तो इस टेस्ट से पता चलता है कि दिल की धमनियों में कोई समस्या है या नहीं.

2. एंजियोप्लास्टी (Angioplasty)

अगर एंजियोग्राफी में यह पता चलता है कि धमनियों में ब्लॉकेज है, तो एंजियोप्लास्टी की जाती है. इसमें डॉक्टर बलून (छोटा बैलून) का इस्तेमाल करते हैं, जिसे धमनियों में डालकर बलून से ब्लॉकेज को खोलते हैं और ब्लड फ्लो को सामान्य करते हैं. जब धमनियों में थोड़ी सी रुकावट हो और बायपास सर्जरी की जरूरत न हो, तो एंजियोप्लास्टी की जाती है. कभी-कभी, एंजियोप्लास्टी के बाद स्टंट (छोटा मेटल ट्यूब) डाला जाता है, ताकि धमनी फिर से सिकुड़े नहीं और ब्लड फ्लो सही रहे. इसे ही स्टंट (Stent) कहा जाता है.

3. बायपास सर्जरी (Bypass Surgery)

अगर ब्लॉकेज बहुत गंभीर हो और एंजियोप्लास्टी से ठीक न हो सके, तो डॉक्टर बाईपास सर्जरी का सुझाव देते हैं. इस सर्जरी में, डॉक्टर एक नई धमनियों का रास्ता बनाते हैं, ताकि ब्लड उसी हिस्से में पहुंच सके, जहां रुकावट है. जब दिल की धमनियों में बहुत गंभीर ब्लॉकेज हो और बाकी इलाज जैसे एंजियोप्लास्टी काम न करें, तब बायपास सर्जरी की जाती है.

स्टंट की जरूरत कब पड़ती है

स्टंट एक मेटल का छोटा ट्यूब होता है, जो एंजियोप्लास्टी के बाद ब्लॉकेज से बचाव के लिए डाला जाता है. जब बलून के द्वारा धमनी खोली जाती है, तो स्टंट उसे खुला रखने में मदद करता है ताकि ब्लड फ्लो सही रहे और धमनी फिर से सिकुड़ न जाए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Human Body Facts: खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर
खाल पर घास की तरह बाल और आंखों में कांच वाला हीरा, चमत्कार से कम नहीं इंसानी शरीर

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget