एक्सप्लोरर

Heatwave: शुरू हो रहा 'भीषण गर्मी' का प्रकोप! 'हीटवेव' से बचने के लिए जरूर जान लें ये 10 जरूरी बातें

इस साल फरवरी में गर्मी ने पिछले 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरवरी के महीने में अक्सर हल्की ठंडक महसूस की जाती थी, लेकिन इस बार लोगों ने वक्त से पहले गर्म कपड़ों को अलविदा कह दिया है.

Heatwave Advisory: इस साल फरवरी में देश के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी गई है. तापमान में बढ़ोतरी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में भीषण लू की स्थिति पैदा हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इस साल फरवरी में गर्मी ने पिछले 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फरवरी के महीने में अक्सर हल्की ठंडक महसूस की जाती थी. लेकिन इस बार लोगों ने वक्त से पहले गर्म कपड़ों को अलविदा कह दिया है, जो एक चौंकाने वाली बात है. अगर गर्मी का ऐसा हाल फरवरी में है तो न जाने मई-जून कितना मुश्किल रहने वाला है.
 
'हीटवेव' को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. ताकि लोग भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकें. मंत्रालय ने हीटवेव के प्रभाव से बचे रहने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां साझा की हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए, ताकि आप बढ़ते तापमान के प्रभाव से बचें रह सकें. 

ऐसे करें 'हीटवेव' से अपना बचाव

1. भीषण गर्मी के दौरान ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाने और पकाने से बचें.

2. तेज धूप में, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.

3. भले ही आपको प्यास नहीं लगी हो, फिर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें.

4. गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, दही, लस्सी, छाछ के साथ-साथ फलों का जूस पिएं.

5. ताजे फलों जैसे- ककड़ी, तरबूज, नींबू, संतरा का सेवन करें.

6. हलके रंग के पतले और ढीले कॉटन के कपड़े पहनें.

7. बाहर नंगे पैर जाने से बचें. बाहर निकलते या खुली धूप में जाते वक्त छाता, टोपी, तौलिया या किसी भी चीज से सिर को ढंकें.

8. हीट स्ट्रेस के लक्षणों पर खासतौर से नजर रखें, जैसे- चक्कर, बेहोशी, मतली या उल्टी, सिरदर्द, जरूरत से ज्यादा प्यास लगना, गहरे पीले रंग का मूत्र, पेशाब में कमी, सांस की गति और दिल की धड़कन का बढ़ना.

9. बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में अकेला छोड़ने से बचें, क्योंकि गाड़ी के अंदर का तापमान ज्यादा हो सकता है, जिससे खतरनाक स्थिति पैदा होने की संभावाना बढ़ सकती है. 

10. धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें और नियमित रूप से इसे लगाते रहें.

ये भी पढ़ें: Eggshells Benefits: कचरे में फेंक देते हैं अंडे के छिलके? जरा रुकिए...पहले जान लीजिए इसके ये 3 जबरदस्त फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget