एक्सप्लोरर

क्या आप भी देर से बूढ़े होना चाहते हैं...तो अपना लीजिए लंबी उम्र और युवा महसूस करने के ये उपाय

जिस गति से आपकी उम्र बढ़ती है वो टेलोमेरेस की लंबाई पर निर्भर करती है. टेलोमेरेस वो संरचनाएं हैं जो क्रोमोसोम के अंत में पाई जाती है.

Tips For Longevity And Feeling Younger: बुढ़ापा एक नेचुरल प्रोसेस है और हम में से कोई भी इससे बच नहीं सकता. देर-सवेर हम सभी को उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. लेकिन जो लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं और एक स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाते हैं, वह धीरे-धीरे बूढ़े होते हैं. जबकि जो लोग इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं वो जल्दी बूढ़े हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर नॉर्मल इंसान जल्दी बूढ़े दिखने लगता हैं, जबकि सेलिब्रिटी जो अपने खान-पान, एक्सरसाइज, डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं. वो देर से बूढ़े होते हैं या फिर उम्र बढ़ती है लेकिन बावजूद उसके उनके चेहरे पर एजिंग के साइन नजर नहीं आते.

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वहीं हाल ही में जाने-माने लाइफ़स्टाइल कोच लियुक काउटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उम्र बढ़ने और इसे धीमा करने के बारे में एक पोस्ट साझा की है. उन्होंने कहा है कि वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का लंबे समय तक अध्ययन किया है जिसमें ये निकल कर आया है कि ये अनुवांशिक और गैर अनुवांशिक फैक्टर पर डिपेंड करता है.

नॉन जेनेटिक फैक्टर्स का मतलब समझाते हुए कोच बताते हैं कि आपका लाइफस्टाइल कैसा है और आपके आसपास का एनवायरनमेंट कैसा है, यह सब आपके बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार है. उनकी माने तो अब जींस को तेजी से बूढ़ा होने के लिए दोष देना बंद कर देना चाहिए,क्योंकि हम सभी में अच्छे और बुरे जीन होते हैं, यह हमारा फर्ज बनता है कि कैसे हम अच्छे लाइफस्टाइल और एनवायरनमेंट में रहकर इसे सही कर सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Luke Coutinho - YouCare (@luke_coutinho)

टेलोमेरेस की लंबाई पर निर्भर करता है बुढ़ापा

कोच के मुताबिक, जिस गति से आपकी उम्र बढ़ती है वो टेलोमेरेस की लंबाई पर निर्भर करती है. टेलोमेरेस वह संरचनाएं हैं जो क्रोमोसोम केअंत में पाई जाती है.स्टडी दिखाती है कि टेलोमेरेस की लंबाई और लाइफ एक्सपेक्टेंसी के बीच डायरेक्ट रिलेशन है, टेलोमेरेस को लम्बाई जीवन शैली के प्रति संवेदनशील है और इसका छोटा होना वैज्ञानिक रूप से कैंसर की संभावित शुरुआत, टाइप टू डायबिटीज, सूजन की बीमारी और उम्र बढ़ने से जुड़ा हुआ है.

टेलोमेरेस को कैसे सुरक्षित रखें

  • नींद की एक अच्छी गुणवत्ता और मात्रा, सर्केडियन रिदम का पालन करके, दिमाग को शांत करके, सोने का एक मानक समय बनाकर, गैजेट्स और काम से खुद को दूर रखना और एक अंधेरे वातावरण का निर्माण करके प्राप्त किया जा सकता है.
  • विज्ञान कहता है कि हमारे दैनिक कैलोरी सेवन में 30 प्रतिशत की कमी भी दीर्घायु और धीमी उम्र बढ़ने को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त है.
  • गहरी नींद, HIIT (हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग), बॉडी वेट ट्रेनिंग, शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने, उपवास, एल-आर्जिनिन से भरपूर खाद्य पदार्थ  जैसे नट, बीज, साबुत अनाज, क्रूसिफ़र, चिकन, मछली का सेवन करना..इसके अलावा रिफाइंड शुगर से दूरी बनाना,पर्याप्त मात्रा में मेलाटोनिन का उत्पादन करना वगैरा वगैरा.

    Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

    यह भी पढ़ें- Multigrain Bread Recipe: ब्रेकफास्ट में चाय के साथ घर की बनी मल्टीग्रेन ब्रेड का लीजिए स्वाद, जानें बनाने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget