एक्सप्लोरर

दुनिया के कितने देशों को दवाएं देता है भारत? आंकड़ा जान लेंगे तो रह जाएंगे हैरान

"India medicine exports : दुनियाभर में करीब 60 फीसदी वैक्सीन भारत से निर्यात की जाती हैं, जबकि दुनियाभर में होने वाली खपत की 20 फीसदी जेनरिक दवाएं भी भारत ही भेजता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में

India Medicine Exports : कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर को मेड इन इंडिया वैक्सीन देने के बाद मेडिकल फील्ड में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. आलम यह है कि दुनियाभर में करीब 60 फीसदी वैक्सीन भारत से निर्यात की जाती हैं, जबकि दुनियाभर में होने वाली खपत की 20 फीसदी जेनरिक दवाएं भी भारत ही भेजता है. क्या आपने कभी सोचा है कि भारत कितने देशों को दवाएं देता है? यकीन मानिए कि आप इस आंकड़े को जान लेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

करीब 200 देशों में दवाएं भेजता है भारत

फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) के चेयरमैन डॉ. वीरमणि के मुताबिक, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में भारत का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वक्त भारत दुनिया के करीब 200 देशों को दवाएं भेजता है. इनमें एपीआई में व्यापक समाधान मुहैया कराने से लेकर, तैयार दवाएं भेजना, क्लिनिकल रिसर्च और फार्माकोविजिलेंस आदि शामिल हैं. बता दें कि उन्होंने यह जानकारी ग्रेटर नोएडा के  एक्सपो सेंटर में आयोजित सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया फार्मा एक्‍सपो में दी थी. यहां भारतीय दवाओं का निर्यात और प्रॉडक्शन बढ़ाने के लिए नई तकनीकों पर भी चर्चा हुई थी.

सिर्फ भारत की दवाओं पर निर्भर हैं कई देश

आंकड़ों पर गौर करें तो जेनरिक दवाएं बनाने और निर्यात करने के मामले में भारत टॉप पर है. हेपेटाइटिस बी से लेकर एचआईवी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की सस्ती दवाएं भारत में ही बनती हैं. सिर्फ अफ्रीका की बात करें तो वहां जेनरिक दवाओं की 50 पर्सेंट डिमांड भारत ही पूरी करता है. इसके अलावा अमेरिका की कुल जरूरत की 40 फीसदी तो ब्रिटेन में 25 फीसदी जेनरिक दवाएं भारत ही निर्यात करता है.

2047 तक इतना होगा भारत का दबदबा

सीपीएचआई जैसे प्लेटफॉर्म्स के डेटा पर नजर डालें तो इस फील्ड में भारत की क्षमता लगातार बढ़ रही है. इन्फोर्मा मार्केट्स इंडिया के एमडी योगेश मुद्रास के मुताबिक, इस वक्त भारत करीब 55 बिलियन डॉलर की दवाएं निर्यात करता है. अगर भारतीय रुपये में देखा जाए तो यह रकम करीब चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. 2030 तक यह आंकड़ा 130 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है और और 2047 तक भारत 450 बिलियन डॉलर तक की दवाएं निर्यात करने की स्थिति में होगा. उन्होंने कहा कि दवा कारोबार में अमेरिकन और यूरोपीय देशों की नीतियां काफी ज्यादा सख्त हैं, लेकिन लेकिन बीते कुछ साल में भारतीय कंपनियों ने इन देशों में भी अपनी पैठ बनाई. अब आलम यह है कि अगर भारत को फॉर्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा.

नई थैरेपी से होगा कैंसर का इलाज?

डब्ल्यूपीओ के ग्लोबल एंबेसडर एवीपीएस चक्रवर्ती ने बताया कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की काट ढूंढने के लिए भी भारतीय दवा उद्योग लगातार काम कर रहा है. इस कड़ी में कार्टिसेल थैरेपी पर चल रही रिसर्च आखिरी फेज में पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि यह थैरेपी मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन तकनीक पर काम करती है. माना जा रहा है कि यह थैरेपी कैंसर के इलाज में बेहद अहम भूमिका निभा सकती है.

इसे भी पढ़ें- मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं फातिमा सना शेख, जानें लक्षण और कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamins For Older Adults: बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
बढ़ती उम्र में विटामिन D और B12 क्यों हैं जरूरी? उम्र को मात देने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स
Breast Cancer Lung Metastasis: फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा
फेफड़ों में क्यों फैलता है ब्रेस्ट कैंसर? रिसर्च में हुआ ट्यूमर के 'सपोर्ट सिस्टम' का खुलासा
Vitamin D: रात में विटामिन D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?
रात में Vitamin D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?
Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
'आग से खेल रहा है चुनाव आयोग और बीजेपी...', ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, केंद्र पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन 3 वजहों से लिया एक्शन! अब क्या करेंगे राज्यसभा सांसद?
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
'धुरंधर 2' के तूफान का असर! अप्रैल में रिलीज होने वाली करीब आधा दर्जन फिल्मों की रिलीज डेट टली
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
ईरान संकट के बीच सरकार ने खत्म की अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी, जानें अब किसानों को कैसे मिलेगा तगड़ा फायदा?
Embed widget