एक्सप्लोरर

How to Be Happy: खुश रहना इतना भी मुश्किल नहीं, बस इन आसान सी आदतों को अपना लें

खुशियां आपकी जिंदगी में तभी कदम रखती है, जब आप खुद को खुशमिजाज बना लें. जिंदगी में छोटे-छोटे मसलों को इग्नोर कर दें और बड़ी-बड़ी खुशियों की तलाश में जुट जाएं.

How to Be Happy: हम अपनी जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं वो सब अपनी खुशी के लिए ही करते हैं. हालांकि अपने मन से लिए फैसलों के बावजूद हम कई बार खुश नहीं हो पाते. हमें कई तरह की चिंताएं और परेशानियां घेर लेती हैं. और उन चिंताओं के बारे में सोच-सोचकर हम और ज्यादा परेशान हो जाते हैं. खुशियां आपकी जिंदगी में तभी कदम रखती है, जब आप खुद को खुशमिजाज बना लें. जिंदगी में छोटे-छोटे मसलों को इग्नोर कर दें और बड़ी-बड़ी खुशियों की तलाश में जुट जाएं. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप खुश रह सकते हैं.

1. मुस्कुराते रहें

जब आप खुश होते हैं और मुस्कुराते हैं तो कई बार चिंता से मुक्त हो जाते हैं. आपने कई बार ऐसी महसूस भी किया होगा कि हंसते-मुस्कुराते वक्त आप सिर्फ मूमेंट एन्जॉय करते हैं. हम मुस्कुराते हैं क्योंकि हम खुश होते हैं. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आप यूहीं चेहरे पर नकली मुस्कान लिए घूमते रहे. 

2. व्यायाम करें

व्यायाम सिर्फ आपके शरीर के लिए नहीं, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होता है. एक्सरसाइज करने के बाद आप स्ट्रेस-फ्री फील करते हैं. रेगुलर एक्सरसाइज से आत्म-सम्मान और खुशी को बढ़ावा मिलता है, जिससे तनाव और चिंता और डिप्रेशन से निजात मिलती है. 

3. भरपूर नींद लें

हर वयस्क को हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद की जरूरत होती है. लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हम ठीक से नींद नहीं ले पाते. सिर्फ 4-5 घंटे ही सो पाते हैं. भरपूर नींद न लेने की वजह से भी हम खुश नहीं रह पाते और चिंता एवं परेशानियों से जूझते रहते हैं. पर्याप्त नींद बेहतर स्वास्थ्य, मस्तिष्क के कार्य और भावनात्मक कल्याण के लिए बेहद जरूरी है. पर्याप्त नींद लेने से दिल की बीमारी, डिप्रेशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम रहता है.

4. बुरे पलों को स्वीकार करें

पॉजिटिव एटीट्यूड होना आमतौर पर अच्छी बात होती है. बुरी चीजें सभी के साथ होती हैं, क्योंकि यह जीवन का हिस्सा है. लेकिन बुरे पलों से खुद को बांध लेना ठीक नहीं है. जो बीत गया उसे भुला दें और आगे बढ़ें, क्योंकि एक बेहतर भविष्य आपका इंतजार कर रहा है. 

5. दूसरों से न करें अपनी तुलना

चाहे सोशल मीडिया हो, ऑफिस हो या स्कूल क्लास हो, कहीं भी खुद को दूसरों से कंपेयर ना करें. क्योंकि जब आप कंपेयर करने लग जाते हैं तब खुद-ब-खुद दुखी हो जाते हैं और चिंताओं से घिर जाते हैं. कंपटीशन करना अच्छी बात है, लेकिन किसी से अपनी तुलना कर देना गलत है. क्योंकि सबकी योग्यताएं अलग-अलग होती हैं.

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की 'चिकचिक' से हैं परेशान, छुड़ाना चाहते हैं पीछा? अपनाएं ये ट्रिक्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget