एक्सप्लोरर

क्या प्रेग्नेंसी में हो रही हैं ज्यादा उल्टियां? तो डाइट में इन छोटे बदलावों से मिलेगी बड़ी राहत

Vomiting in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में उल्टी और मितली की समस्या होना आम बात है. अपनी डायट में थोड़ा-सा बदलाव करके आप इन समस्याओं से बच सकती हैं...

Prevent Vomiting In Pregancy: प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टियां आने की समस्या या मितली आने की स्थिति कंसीव करने के लगभग छठवें हफ्ते से शुरू होती है. ज्यादातर केसेज में यही होता है बाकी कुछ मामलों में एक-दो सप्ताह आगे-पीछे हो सकते हैं. उल्टियां आना और मन खराब होने का ये दौर प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने तक चलता रहता है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है इसलिए डरने की कोई बात नहीं होती है.

प्रेग्नेंसी के इस टाइम पीरियड में जितना नॉर्मल उल्टियां आना है, उतना ही नॉर्मल उल्टियां नहीं आना भी है. इसलिए अगर आप उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें उल्टी आने की समस्या बिल्कुल नहीं हुई है तो परेशान न हों. लेकिन यदि आपको उल्टियां आ रही हैं तो खान-पान में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकती हैं...


प्रेग्नेंसी में उल्टी होने की समस्या से कैसे बचें?

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली इस मितली और उल्टी की समस्या को नॉजिया ऐंड वॉमिटिंग इन प्रेग्नेंसी (एनवीपी) भी कहा जाता है. इसे आप अपनी डायट में थोड़ा-सा चेंज करके कंट्रोल कर सकती हैं. वॉमिटिंग की यह समस्या सुबह के समय अधिक होती है, इसे मॉर्निंग सिकनेस के नाम से भी जाना जाता है. इससे बचने के लिए आप डिनर के दैरान हाई प्रोटीन युक्त चीजें खाएं. सोने से पहले या रात में भूख लगे तो हाई प्रोटीन स्नैक्स ही खाएं. जैसे, बिना फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स, उबाले गए चने या चिकपीज, सलाद के रूप में कच्ची सब्जियां, प्लेन पनीर इत्यादि. साथ ही दिन में इन चीजों का सेवन करें...

  • नाश्ते में टोस्ट और रोस्टेड अनाज
  • दिन में ताजे फल और जूस
  • नारियल पानी
  • नींबू पानी
  • केला

कब और कैसे खाएं ये फूड्स 

  • प्रेग्नेंसी के दौरान डायजेशन धीमा हो जाता है. इसलिए आपको एक बार में भरपेट खाने की जगह बहुत थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फूड लेना चाहिए.
  • पानी और जूस भी एक बार में बहुत अधिक ना लें. बल्कि आधा कप, एक कप इस तरह से करके इसका सेवन करें.

प्रेग्नेंसी में उल्टी रोकने के घरेलू उपाय 

  • जब आपका मन खराब हो रहा हो तब आप थोड़ा-सा नींबू पानी पी लें. आधा कप या एक कप पानी में स्वाद के अनुसार नींबू का रस और काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें.
  • संतरा खा सकती हैं. मन खराब होने पर संतरे की दो-तीन स्लाइस चूसकर खाएं. या फिर एक-दो सिप संतरे का ताजा जूस पी लें. आपको तुरंत आराम मिलेगा.
  • सर्दी के मौसम में नींबू पानी का सेवन शाम के समय नहीं किया जा सकता. इसलिए बहुत सुबह या शाम को मिलती की समस्या हो रही हो तब आप थोड़ी-सी अदरक की चाय भी पी सकती हैं.
  • आप 4 से 5 हरी पुदीना पत्तियां लेकर इन्हें धो लें और इनके साथ में एक चुटकी काला नमक लेकर धीरे-धीरे चबाकर खाएं. आपको तुरंत आराम मिल जाएगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

 

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान किन महिलाओं को आती हैं सबसे अधिक उल्टियां, उल्टी कम आना कितना गंभीर?


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
माउथवॉश मिथ्स: क्या यह सच में मुंह को स्वस्थ बनाता है या सिर्फ बुरी सांस छुपाता है?
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
वजन घटाने की दवाएं होंगी सस्ती, केवल इतने रुपये में मिलेगा इंजेक्शन
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
Medicine Price Rise India: ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर
ईरान जंग के बीच क्या महंगी हो जाएगी पैरासिटामोल? मरीजों पर पड़ सकता है बड़ा असर

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: क्लासरूम के बाहर छात्र को मारी गोली, मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
Farthest Satellite: अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
Embed widget