एक्सप्लोरर

बिना पार्लर जाए भी रेश्मी और मुलायम बालों की ख्वाहिश हो सकती है पूरी...करें ये 4 उपाय

Hair Care With Home Remedies: बिना पार्लर जाए ही आप घर में ही कुछ उपाय कर के मुलायम और सिल्की बाल पा सकते हैं..आइए जानते हैं इस बारे में

Hair Care With Home Remedies: गर्मियों का मौसम आ चुका है. इस मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का भी खूब ख्याल रखना पड़ता है, वरना बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. पसीने के चलते चिपचिपापन, डैंड्रफ, बालों का टूटना शुरू हो जाता है. हालांकि इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ लोग पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन ट्रीटमेंट का असर खत्म होते ही फिर से बाल वैसे ही नजर आने लगते हैं. ऐसे में आप घर में ही अपने बालों पर कुछ समय देकर बालों को मुलायम और सिल्की बना सकते हैं.

इन घरेलू नुस्कों से करें बालों की केयर

ऑलिव ऑयल से चंपी करें- महिलाओं की चाहत होती है कि उनके बाल शाइन करें और जड़ से बालों को मजबूती मिले,लेकिन वो ऑयल से चंपी करना ही रूटीन से आउट कर देती है. महिलाओं को बाल मुलायम और चमकदार बनाने के लिए ऑलिव ऑयल से चंपी करना चाहिए. बालों की जड़ और टिप्स पर तेल लगाकर मालिश करने से काफी फायदा मिलता है. ऑलिव में विटामिन ई होता है जिससे बाल मुलायम बनते हैं. जितनी देर तक बालों में ऑयल रहेगा उतना ही अच्छा होता है, लेकिन वक्त नही है तो आप नहाने से 20 मिनट पहले भी बालों की चंपी कर सकते हैं.

अंडा का हेयर मास्क लगाएं- अंडे का मास्क भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. अंडे फोड़ कर सफेदी निकाल लें और इसमें एलोवेरा जेल मिला लें. इस मिश्रण को बाल और स्कैल्प पर लगाकर छोड़ दें. मिश्रण जब सूख जाए तो बालों को धो लें. ये बालों में प्रोटीन की कमी को दूर करता है. इससे बाल मजबूत मुलायम और चमकदार बनते हैं.

दही लगाएं- बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए दही एकदम परफेक्ट है. दही की मदद से बाल मुलायम बनते हैं .इससे चमक भी बढ़ती है. ऐसे में दही को हाथ में लेकर जड़ से बालों के टिप्स में लगा लें और फिर शैंपू कर के बालों को धो लें. आप देखेंगे कि आपके बाल पहले से मुलायम नजर आएंगे. दही बालों की प्राकृतिक कंडीशनिंग करता है

सेब का सिरका लगाएं- मुलायम बालों के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.इसके लिए आप शैंपू के साथ सेब का सिरका मिलाकर लगाएं, तो स्कैल्प की त्वचा ऑयली नहीं बनेगी. बालों को नमी मिलेगी और बाल मुलायम नजर आएंगे. हफ्ते में दो बार इस तरह से करने से आपको फायदा नजर आएगा.

प्याज का रस लगाएं- प्याज के रस से भी मालिश करने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं. प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को चमकदार और मुलायम बनाते हैं. इसके लिए आप एक प्याज को मिक्सी में पीस लें, फिर मुलायम कपड़े में प्याज रखकर इसका रस निकाल ले और इसे मालिश करें. मालिश करने के 15 मिनट बाद शैंपू से सिर धो लें.

यह भी पढ़ें- World Salt Awareness Week: हमें कैसे पता चलेगा कि हम बहुत ज्यादा नमक खा रहे हैं? जानें WHO क्या कहता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
ये पांच आदतें अपना लीं तो पक्का होगी नॉर्मल डिलीवरी, जानिए किस तरह से रखना होगा अपना ख्याल?
ये पांच आदतें अपना लीं तो पक्का होगी नॉर्मल डिलीवरी, जानिए किस तरह से रखना होगा अपना ख्याल?
हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत, क्या आप भी कर रहे हैं नजरअंदाज? 
हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत, क्या आप भी कर रहे हैं नजरअंदाज? 
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
Live: ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में फिर उछाल, 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Viral Video : वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Embed widget