एक्सप्लोरर

Snoring Problem: पति के खर्राटों से परेशान हैं तो अपनाएं ये तरीके, आपको भी करनी पड़ेगी थोड़ी मेहनत

Reduce snors: परिवार में कोई एक व्यक्ति भी खर्राटे लेता है तो सभी की नींद डिस्टर्ब होती है. यह समस्या जीवन को कई तरह से प्रभावित करती है, समाधान जानें...

How to Control Snoring Problem: सोते समय खर्राटे लेने की समस्या कई लोगों के साथ होती है. यूं तो पुरुष खर्राटे ज्यादा लेते हैं लेकिन ऐसी महिलाओं की भी अच्छी-खासी तादाद है, जिनके खर्राटों के कारण (Cause of Snoring) परिवार के अन्य लोग सो नहीं पाते हैं. फिर भी आमतौर पर खर्राटे मुख्य रूप से पुरुषों से संबंंधित समस्या माने जाते हैं.

अगर आप भी उन पीड़ित महिलाओं में शामिल हैं, जो अपने पतिदेव के खर्राटों के कारण रातभर सो नहीं पाती हैं तो आपके लिए यहां कुछ जरूरी टिप्स बताए जा रहे हैं. इनकी मदद से आप अपने पति के खर्राटों को काफी हद तक कम कर सकती हैं और खुद चैन की नींद भी सो सकती हैं...

खर्राटों के मुख्य कारण 

किसी भी समस्या को दूर करना हो तो उसके कारणों का निदान करना जरूरी होता है. खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए आप उन कारणों को दूर करने का प्रयास करें, जिनकी वजह से खर्राटे आते हैं. इस समस्या के तीन मुख्य कारण हैं और ये तीनों ही लाइफस्टाइल से जुड़े हैं...

  • ओवरवेट होना, जिन लोगों का वजन अपने शरीर की लंबाई की तुलना में बहुत अधिक होता है आमतौर पर उन्हें खर्राटों की समस्या होती है.
  • जो लोग बहुत अधिक स्मोकिंग करते हैं, उन्हें खर्राटे आने की समस्या हो जाती है.
  • एल्कोहॉल को अत्यधिक मात्रा में लेने वाले लोगों को भी खर्राटों की समस्या होती है. 
  • अच्छी बात यह है कि इन तीनों ही समस्याओं को नियंत्रित करना व्यक्ति के अपने हाथ में है. यदि इसके बाद भी समस्या होती है तो यहां कुछ टिप्स बताई जा रही हैं, उनका पालन करें.

सबसे पहला काम
खर्राटों से बचने का और इनके कारण होने वाली आवाज को कम करने का सबसे पहला तरीका यह है कि आप पीठ के बल ना सोएं बल्कि करवट लेकर सोएं. बेहतर होगा कि आप लेफ्ट हैंड साइड पर सोएं. पीठ के बल सोने से आपके गले पर दबाव पड़ता है और आपकी जीभ भी सिकुड़कर फैरेक्स (Pharynx) यानी ग्रासनी नली की तरफ चली जाती है, इससे खर्राटों की समस्या और इनकी आवाज बहुत तेज होने की समस्या होती है.

नाक और गला सूखना 

कुछ लोगों को इस तरह की समस्या होती है कि उनकी नाक और गले में हर समय सूखापन रहता है. इस कारण गले और नाक में इरिटेशन और सूजन की समस्या होती है, जो खर्राटों का कारण बन सकती है. इसलिए आप दिन में पर्याप्त मात्रा में (8 से 10 गिलास) पानी पिएं. साथ में रात को सोने से पहले अपने कमरे में ह्यूमिडिफायर (Humidifier) रख लें. यह आपके गले और नाक को ड्राइनेस से बचाएगा.

स्टीम कर सकती है मदद
रात को सोने से पहले यदि आप विक्स या इजीब्रीद कैप्सूल से भाप लेकर सोते हैं तो आपका म्यूकस लूज हो जाता है और नाक तथा गले की सूजन कम होती है. इससे खर्राटे भी कम आएंगे और नींद भी अच्छी आएगी.

खर्राटों से होने वाली समस्याएं

  • यदि आप खर्राटे लेते हैं तो इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ दूसरों की नींद डिस्टर्ब होती है. बल्कि आपकी सेहत को भी भयंकर नुकसान हो रहे होते हैं. क्योंकि खर्राटे लेने की स्थिति इस बात का भी संकेत है कि आपके शरीर और ब्रेन को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है और इस कारण कई घंटों की नींद लेने के बाद भी आप अगले दिन थकान का अनुभव करते हैं. 
  • खर्राटे लेने वाले लोगों को फोकस संबंधी समस्या भी होती है. यानी ये किसी भी काम को एकाग्र भाव से करने में समस्या फील करते हैं.
  • खर्राटे आपके डिसिजन मेकिंग पॉवर को अफेक्ट करते हैं और भ्रम की स्थिति का अनुभव करते हैं.
  • यानी कुल मिलाकर यह समस्या आपकी हेल्थ, पर्सनैलिटी और करियर सभी पर बुरा असर डालती है. साथ में परिवार परेशान होता है सो अलग. इसलिए अपने खर्राटों को जल्दी से जल्दी कंट्रोल करें. यहां बताई गई विधियां प्रभावी हैं ट्राई करके देखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पेट में हो कैंसर तो देखने को मिलते हैं ये शुरुआती लक्षण, बढ़ने से रोकें ये जानलेवा बीमारी

यह भी पढ़ें: दूधिया निखार से चमक उठेगा चेहरा, घर में लगाएं ये दो शानदार फेस पैक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Adulterated Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन का मिलावटी पेस्ट सेहत के लिए कितना खतरनाक, किन अंगों को सड़ा देता है यह?
अदरक-लहसुन का मिलावटी पेस्ट सेहत के लिए कितना खतरनाक, किन अंगों को सड़ा देता है यह?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Kidney Damage Causes: किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की रेस में कौन आगे? आंकड़े जानकर हैरान हो जाएंगे
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget