एक्सप्लोरर

Hand Sanitizer का असर कितनी देर तक रहता है, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने केलिए आपको हाथ धोने और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि हैंड सैनिटाइजर आपके हाथों पर कितने समय तक रहता है और कब और कैसे इसका इस्तेमाल करें.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इससे बचने के लिए सभी को भीड़-भाड़ की जगह पर न जानें और समय-समय पर साबुन से हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई है. हालांकि, इस बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि हैंड सैनिटाइजर कितनी देर तक हमारे हाथों पर काम कर सकता है? ये सवाल बहुत आम है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि हैंड सैनिटाइजर आपके हाथों पर कितने समय तक रहता है और कब और कैसे इसका इस्तेमाल करें. बाहर निकलने पर हाथों को सैनिटाइज जरूरी करें अनलॉक में अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, इसलिए बाजार, डॉक्टर के पास या फिर किसी काम के लिए घर से बाहर निलकने पर हाथों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए. यह हमें वायरस से बचाने में मददगार साबित हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायरस को फैलने से रोकने का एक सबसे अच्छा तरीका है, एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करना. सच में काम करता है हैंड सैनिटाइजर? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैनिटाइजर बहुत ज्यादा समय तक काम नहीं करता है, इसलिए साबुन और पानी से हाथ धोना बेहतर होता है. वैसे हैंड सैनिटाइज़र एक सुविधाजनक विकल्प है. जब आप साबुन और पानी से हाथ धोते हैं तो सभी तरह के कीटाणु नाली में बह जाते हैं जबकि हैंड सैनिटाइजर आपके हाथ पर मौजूद सभी कीटाणुओं को उसी समय मार देता है. लेकिन जैसे ही आप किसी दूसरी दूषित सतह के संपर्क में आते हैं तो आपके हाथ फिर से गंदे हो जाते हैं. इसलिए आपके हाथ कितनी देर तक सेफ रहेंगे यह आपके द्वारा किसी संक्रमित चीज को छूने पर निर्भर करता हैं. कब-कब आवश्यक है हाथ धोना जब भी आप बाहर से घर आए तो तुरंत अपने हाथों को साबुन या हैंड वाश से धोएं. इसके अलावा किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी तुरंत अपने हाथों को धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें. इसके अलावा शौचालय जाने के बाद आपको अपने हाथों को फिर से साफ करना आवश्यक होता है. फिर भले ही आपने उन्हें सिर्फ 10 मिनट पहले ही साफ क्यों न किया हो. हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते समय ये सावधानियां ज़रूर बरतें हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते वक्त अपने हाथों को कवर करें और उसके सूख जाने तक एक साथ रगड़ें. जब आपको अपने हाथ स्पष्ट रूप से गंदे दिखाई दें तो सैनिटाइज़र और स्प्रे काम नहीं करते हैं. इसके लिए आपको अपने हाथ साबुन और पानी से ही धोने चाहिए. साबुन और पानी से कितनी देर हाथ धोएं अपने हाथों को अच्छी तरह से धोने के लिए, साबुन को अपने हाथों पर कम से कम 20 सेकंड के लिए रगड़ें. आप उंगलियों और अपने हाथों के पीछे वाले हिस्से को भी साफ करें. अपने नाखूनों को भी हथेली पर रगड़कर धोएं. यह भी पढ़ें- ऑफिस में अफेयर करना अच्छी बात नहीं, छवि होती है खराब और करियर पर पड़ता है असर राजस्थान की सियासत के लिए आज अहम दिन, पायलट समर्थक विधायकों की याचिका पर आ सकता है फैसला

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
Hair Extensions Side Effects: क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?
क्या हेयर एक्सटेंशन कराने से हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें यह कितना खतरनाक?
Navratri Fasting Diet: नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख
नवरात्रि का व्रत रख रही हैं तो ऐसी रखें डाइट, प्रोटीन का इनटेक बार-बार नहीं लगने देगा भूख

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget