एक्सप्लोरर

Skin Dryness: गर्म पानी से स्नान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी ड्राईनेस की समस्या

Hot Water Bath: गर्म पानी से नहाने का मौसम आ रहा है. सुबह के समय ताजे पानी से स्नान करते समय सर्दी लगने लगी है. गर्म पानी से स्नान करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो ड्राइनेस नहीं होती है

Hot Water Bath: ठंडे मौसम में गर्म पानी से नहाने का अपना मजा है. पहली बात तो ये कि सर्द मौसम में नहाने की हिम्मत ही तभी होती है, जब बाथरूम में गर्म पानी हो. दूसरी बात ये कि गर्म पानी ठंड के असर को दूर कर शरीर में एनर्जी भरने का काम करता है. पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने सर्दियों का आगाज कर दिया है.

अब सुबह के समय ताजे पानी से नहाने में ठंड लगने लगी है. ऐसे में आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल शुरू कर दें. जानें गर्म पानी से नहाते समय किन बातों का ध्यान रखें ताकि सर्दी के 3 -4 महीने आपको स्किन और हेल्थ संबंधी समस्या ना हो...

गर्म पानी से नहाने का सही तरीका

  • गर्म पानी से नहाने के कारण त्वचा में खुश्की आने लगती है. क्योंकि गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक ऑइल को निकाल देता है. इस कारण रुखी हुई त्वचा में खुजली की समस्या बढ़ने लगती है. इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप नहाने से पहले शरीर पर तेल की मसाज करें.
  • नहाने से पहले मसाज के लिए सबसे अच्छा तेल सरसों का रहता है. बाकि आप अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार तेल का चुनाव कर सकते हैं.
  • नहाने के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. ऐसा करने से स्किन का ग्लो मेंटेन रहता है और स्किन में ड्राइनेस की समस्या भी नहीं होती है.
  • नहाने के लिए तेज गर्म पानी का नहीं बल्कि गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए. तेज गर्म पानी से स्किन सेल्स के डैमेज होने का खतरा रहता है साथ ही त्वचा जल भी सकती है या रैशेज की समस्या हो सकती है.
  • गर्म पानी में देर तक नहीं नहाना चाहिए. आप जितना समय गर्म पानी में रहेंगे, त्वचा में उतना अधिक रूखापन बढ़ता जाएगा. इसलिए फटाफट नहाकर बाहर आ जाना चाहिए.
  • जब भी गर्म पानी से स्नान करें, शरीर पर पानी डालने की शुरुआत हमेशा पैरों की तरफ से करें. ऐसा करने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हार्ट बीट्स नॉर्मल रहती हैं. जबकि ताजे पानी या ठंडे पानी से स्नान करते समय हमेशा बाजुओं से स्नान प्रारंभ करना चाहिए.

गर्म पानी में नहाने के फायदे

  • सर्दी के मौसम में बिस्तर से निकलने का मन नहीं करता और हर समय एक आलस हावी रहता है. तो गर्म पानी से नहाने का सबसे अधिक फायदा तो यह है कि ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देता है, जिससे एनर्जी बढ़ जाती है और आलस दूर हो जाता है.
  • गर्म पानी से नहाने पर सर्दियों में होने वाले मौसमी रोग और एलर्जी इत्यादि से बचाव होता है. जैसे, कोल्ड की समस्या दूर रहती है, कफ का जमाव नहीं हो पाता तो लंग्स क्लियर रहते हैं और सांस संबंधी समस्याओं से बचाव होता है. कोल्ड की समस्या दूर रहती है.
  • ऐक्ने और ब्लैक हेड्स की समस्या सर्दियों में भी होती है. गर्म पानी से स्नान के दौरान स्किन सॉफ्ट हो जाती है और इस समय आप इन ब्लैकहेड्स-वाइटहेड्स को आसानी से क्लीन कर सकते हैं.
  • यदि आपको जोड़ों में दर्द या शरीर के किसी हिस्से में दर्द रहता है तो गर्म पानी से स्नान के दौरान आपकी मसल्स की सिकाई हो जाती है, इससे दर्द में राहत मिलती है और दर्द बढ़ता भी नहीं है.
  • सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है. बार-बार होने वाले बुखार, थकान और शरीर में भारीपन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं पचता दूध, क्यों इसे पीते ही बनने लगती है पेट में गैस?

यह भी पढ़ें: जब घरेलू नुस्खे अपनाकर भगाया जा सकता है सिरदर्द तो गोलियां क्यों गटकनी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget