एक्सप्लोरर

HMPV से सेफ रहना है तो सही मास्क चुनें, जानें कौन सा Mask है बेस्ट

मास्क की मदद से आप किसी को सांस से निकली बूंदों से संक्रमित होने आसानी से बचा सकते हैं. खांसते या छींकते या फिर बातचीत के दौरान मास्क वायरस की बूंदों को ट्रैप कर दूसरों तक पहुंचने से रोकता है.

Best Mask For HMPV Safety : देश में HMPV वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस वायरस का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले  लोगों को है. इसके लक्षण कोरोना वायरस से काफी हद तक मेल खाते हैं. एचएमपीवी वायरस का गंभीर संक्रमण होने पर निमोनिया और ब्रोंकाइटिस का खतरा है. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल इस वायरस को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है.

बस सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल,कोरोना वायरस की तरह ही HMPV से बचने का भी सबसे बड़ा हथियार मास्क है. एक्सपर्ट्स मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं. बाजार में भी कई तरह के मास्क फिर दिखने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन से मास्क एचएमपीवी वायरस से सबसे ज्यादा बचाने में मदद कर सकते हैं.

मास्क क्यों हैं सबसे बेहतर
मास्क की मदद से आप किसी को सांस से निकली बूंदों से संक्रमित होने और खुद को भी आसानी से बचा सकते हैं. खांसते या छींकते या फिर बातचीत के दौरान मास्क वायरस की बूंदों को ट्रैप कर दूसरों तक पहुंचने से रोकता है. जिससे संक्रमित होने की आशंका कम हो जाती है. बाजार में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं. ऐसे में सही मास्क चुनकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं.

HMPV वायरस से बचने कौन सा मास्क सबसे अच्छा
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर में बने यानी होम मेड मास्क हो या सर्जिकल मास्क ये सुविधाजनक तो हैं लेकिन ये उतने कारगर नहीं जितने होने चाहिए. कपड़े के मास्क एचएमपीवी जैसे सांस से जुड़े संक्रमण को सीमित सुरक्षा ही दे पाते हैं. वे बड़ी सांस की बूंदों को रोक सकते हैं लेकिन वायरस ले जाने वाले छोटे कणों को फ़िल्टर करने में कम प्रभावी होते हैं. सर्जिकल मास्क इनसे ज्यादा प्रभावी होते हैं.

उन्हें बड़ी बूंदों और कुछ छोटे कणों को रोकने के लिए बनाया गया है लेकिन उनका ढीला फिट कुथ तरह के अनफिल्टर्स हवा को किनारों पास होने देता है, जिससे ये ज्यादा इफेक्टिव नहीं हो पाते हैं. सबसे बढ़िया मास्क N95 रेस्पिरेटर्स है, जो कम से कम 95% कणों को फिल्टर करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें कुछ महीन कण भी शामिल हैं. एन95 मास्क खासकर भीड़ जैसी जगहों के लिए बेस्ट है.

N95 मास्क सबसे अच्छा क्यों है
एन95 मास्क छोटे पार्टिकल्स (0.3 माइक्रॉन्स) को करीब 95% तक रोक लेता है, जिन्हें रोकना आमतौर पर काफी मुश्किल होता है. ये मास्क सिंगल यूज होते हैं. इन्हें पॉलिएस्टर और दूसरे सिंथेटिक फाइबर्स से बनाए जाते हैं. इसमें फाइबर की एक लेयर ही होती है जो फिल्टर कर कणों को रोकती है. कुछ N95 मास्क में सामने की तरफ एक्जेलेशन वॉल्व भी होते हैं, जिससे सांस लेने परेशानी नहीं होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget