एक्सप्लोरर

आप भी लेती हैं पीरियड्स डिले पिल्स तो जान लें शरीर पर क्या पड़ता है असर, एक्सपर्ट के अनुसार

पीरियड्स डिले पिल्स लेने से महिलाओं के शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं. ये गोलियां शरीर के नैसर्गिक हार्मोनल चक्र को बाधित करती हैं जिससे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है.

कई महिलाएं अपने पीरियड्स की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए पीरियड्स डिले पिल्स का उपयोग करती हैं. जैसे कि किसी शादी, पूजा-पाठ या यात्रा के दौरान अपने पीरियड्स होने के कारण महिलाओं को बहुत असुविधा होती है. पीरियड्स के समय में कपड़ों पर खराब होने, ऐंठन और पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इससे बचने और उन खास मौकों का आनंद लेने के लिए कई महिलाएं पीरियड्स डिले पिल्स को लेती है. ताकि उनकी पीरियड्स की तारीख आगे बढ़ जाए. ये गोलियां पीरियड्स को कुछ दिनों या हफ्तों के लिए टालने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि यह कितना सही है. 

हारमोन संतुलन बिगड़ सकता है 
एक्सपर्ट के माने तो पीरियड्स डिले पिल्स शरीर के नैसर्गिक हार्मोनल चक्र को बाधित करती है. दरअसल, महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन नियमित रूप से बनते और खत्म होते रहते हैं. यहीं चक्र मासिक धर्म को नियंत्रित करता है. लेकिन पीरियड्स डिले पिल्स इस चक्र को रोक देती हैं. परिणामस्वरूप, हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है और शरीर में एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन का स्तर असामान्य रूप से बढ़ या घट सकता है. इससे मूड स्विंग, डिप्रेशन, वजन बढ़ना या थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

सिरदर्द और मिचली
इस दवा का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं. लेकिन इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. इनमें सिरदर्द और उल्टी-मतली प्रमुख हैं.कई महिलाओं को पीरियड्स डिले पिल्स खाने के बाद सिरदर्द की समस्या हो जाती है. कुछ लोगों को मतली और उल्टी भी आ सकती है. अगर ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

लीवर पर असर 
पीरियड्स डिले पिल्स लेने से लीवर को नुकसान हो सकता है. दरअसल ये गोलियां शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव लाती हैं जो लीवर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. जब इन गोलियों का लगातार और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है तो लीवर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. पीरियड्स डिले पिल्स लीवर में सूजन और दर्द का कारण बन सकती हैं. यही नहीं, ये गोलियां लीवर के कोशिकाओं को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. 

फर्टिलिटी पर असर 
पीरियड्स डिले पिल्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से महिलाओं की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, ये दवाएं शरीर के नैसर्गिक हार्मोनल बैलेंस को बाधित करती हैं. लगातार लेने से अंडाशयों को नुकसान पहुंच सकता है और ओव्यूलेशन प्रक्रिया भी प्रभावित होती है. इसके कारण भविष्य में गर्भ धारण करने में परेशानी, गर्भपात या गर्भावस्था से संबंधित जटिलताएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Myth vs Fact: सफेद बाल तोड़ने से काले बाल भी होने लगते हैं सफेद, जानिए इसके पीछे की सच्चाई

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Maternal Mortality Rate: मैटरनल मोर्टेलिटी रेट में आई कमी, पर कोरोना बना बड़ी रुकावट! नई रिसर्च में हुआ खुलासा
मैटरनल मोर्टेलिटी रेट में आई कमी, पर कोरोना बना बड़ी रुकावट! नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Metformin Study Brain Effect: दिमाग पर भी असर करती है डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
दिमाग पर भी असर करती है डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
Covid Vaccine Side Effects: अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान
अब मेडिकल रिकॉर्ड में दर्ज होंगी कोविड वैक्सीन से होने वाली दिक्कतें? इस देश ने बना लिया प्लान

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Teen Study Tips : बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Embed widget