एक्सप्लोरर

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. आयरन की कमी से एनीमिया, हार्ट, बाल और त्वचा संबंधी बीमारियां होने लगती हैं. प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे के लिए है जरूरी.

Symptoms Of Iron Deficiency: आयरन हमारे शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है. आयरन की कमी होने पर आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से प्रभावित हो सकता है. इससे शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और खून की कमी हो जाती है. शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने और सही फ्लो बनाए रखने के लिए आयरन जरूरी है. अगर आयरन की ज्यादा कमी हो जाए तो एनीमिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं. इससे आपको बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में आयरन की काफी कमी हो जाकी है. गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए भी आयरन जरूरी है. अगर शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी रहती है तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. जानते हैं आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण क्या हैं. 

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

आयरन की कमी के लक्षण (Iron Deficiency Symptoms)

1- आयरन की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आने लगते हैं.
2- इससे सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगती है.
3- शरीर में आयरन की मात्रा कम होने पर बाल झड़ने लगते हैं.
4- स्वभाव में चिड़चिड़ापन और त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है.
5- आयरन कम होने पर स्किन ड्राई और नाखूनों का रंग सफेद होने लगता है.
6- आपको चेस्ट पेन और धड़कने तेज होने लगती हैं.
7- कई बार आयरन की कमी से हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं. 
8- कुछ मामलों में आयरन की कमी होने पर सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.
Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण 
आयरन की कमी से बीमारियां (Iron Deficiency Disease) 

1- एनीमिया- आयरन की कमी होने पर शरीर में एनीमिया की समस्या हो जाती है. खासतौर से महिलाओं में एनीमिया सबसे ज्यादा होता है. इसकी वजह खान-पान में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों की कमी, प्रेगमेंसी और पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना भी हो सकती है. एनीमिया के शिकार होने पर आपको थकान, काम करने में परेशानी और शरीर का तापमान बनाए रखने में परेशानी होने लगती है. इससे आपका इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है. 

2- कमजोरी और थकान- शरीर में आयरन की कमी होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है. जिससे आपको दिनभर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. कई बार परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आप अपने दैनिक काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं. ऐसी स्थिति में ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी होने लगती है. हीमोग्लोबिन कम होने पर मांसपेशियों और ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. जिससे आप थकान महसूस करते हैं.

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

3- दिल और फेफड़ों संबंधी समस्याएं- जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत यानी शरीर में आयरन की कमी होती है. उनके हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आयरन की कमी से दिल और फेफडों में कई तरह की जटिलताएं होने लगती हैं. जैसे धड़कनें तेज हो जाती है, कई बार हार्ट फेल होने का खतरा भी हो सकता है. 

4- गर्भावस्था- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी होने लगती है. आयरन की कमी होने से जन्म के दौरान शिशु में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आयरन की कमी से शिशु का जन्म समय से पहले होने का खतरा भी रहता है. प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी से शिशु का वजन, मानसिक विकास और शिशु में आयरन की कमी का खतरा रहता है. 

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

5- बाल और त्वचा संबंधी रोग- आयरन डेफिशियेंसी से शरीर में बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है. आयरन की कमी होने पर त्वचा में सूखापन और दाग धब्बे आने लगते हैं. जिससे त्वचा बेजान और रंग फीका पड़ने लग जाता है. आयरन की कमी से बालों के झड़ने और डेंड्रफ की समस्या होने लगती है. आयरन की कमी से बाल भी सफेद होने लगते हैं.
 
6- दिल की बीमारी- शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है. आयरन की कमी से हार्ट में ऑक्सीजन कम पहुंचता है. ऐसे में हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक आयरन की कमी रहने पर दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. 

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी, थकान और कमजोरी हो सकती है आयरन की कमी, जानिए लक्षण

आयरन के मुख्य स्रोत (Food Source Of  Iron) 

1- आयरन के शाकाहारी स्रोत- शाकाहारी लोग आयरन की कमी होने पर लौकी, कद्दू के बीज, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जी, पालक, आलू, चुकंदर, अनार, बीन्स और राजमा जैसी चीजें खा सकते हैं. आप खाने में किशमिश और दूसरे मेवा भी जरूर शामिल करें. 

2- आयरन के मांसाहारी स्रोत- नॉन वेजिटेरियन लोग आयरन की कमी होने पर सी फूड जैसे फिश खा सकते हैं. इसके अलावा आप मीट, चिकन, मटन और अंडा भी खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Benefits: विटामिन डी2 और डी3 है शरीर के लिए जरूरी, हड्डियों और इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Radiation Exposure Treatment: क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
क्या परमाणु हमले से होने वाले रेडिएशन से बचा सकती है कोई दवा, जानें यह कितनी कारगर?
Stomach Cancer Risk: सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget