एक्सप्लोरर

Kids Immunity: Omicron से अपने बच्चों को बचाएं, इस तरह बढ़ाएं उनकी इम्युनिटी

Toddlers Immunity: कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरूरी है. आपको बच्चों की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़े.

Omicron Corona In Children: भारत में कोराना की दूसरी लहर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. अब एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से लोगों के बीच डर का माहौल है. हालांकि लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन आपको अपने बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. बच्चों के लिए अभी कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं है ऐसे में आपको बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए. बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है. इसलिए उन्हें हेल्दी और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है. खासतौर से छोटे बच्चों को कोई भी संक्रमण तेजी से प्रभावित करता है. बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आपको डाइट और हेल्दी आदतों पर ध्यान देना चाहिए. 

1- हेल्दी ब्रेकफास्ट- सबसे पहले अपने बच्चों को हेल्दी नाश्ता दें. बच्चे को घर का बना कुछ अच्छा खाना खिलाएं. आप चाहें तो उन्हें दलिया, पराठा, घी और गुड़ के साथ रोटी, हलवा, बेसन का चीला और राजगीरा के लड्डू खिला सकते हैं. इससे बच्चे के शरीर को ताकत मिलेगी. 

2- दाल-चावल खिलाएं- बच्चों के खाने में आपको दाल- चावल जरूर शामिल करने चाहिए. बच्चों को दही और सेंधा नमक डालकर चावल खाने को दे सकते हैं. साथ ही दाल और घी के साथ भी चावल खिला सकते हैं. चावल विटामिन बी का अच्चा सोर्स है इसमे अमीनो एसिड भी पाया जाता है. जिससे बच्चे का चिड़चिड़ापन दूर हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. 

3- सीजनल फल-सब्जी- बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें सीजनल फल और सब्ज़ियां खूब खिलाएं. इससे इम्युनिटी और स्ट्रांग होगी. सर्दियों में आप सेब, अनार, अमरूद, संतरा, ब्रोकली, गाजर और हरी सब्जियां खिला सकते हैं. इस तरह के फूड से बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है. 

4- फिजिकली एक्टिव रखें- बच्चों के सही विकास के लिए उनका खेलना-कूदना जरूरी है. एक्टिव रहने से बच्चे की लंबाई, ब्लड सर्कुलेशन और शारीरिक शक्ति बढ़ती है. बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी उन्हें खेलने-कूदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. आप बच्चों के साथ खुद भी कुछ न कुछ जरूर खेलें. 

5- साफ-सफाई- बच्चों को सफाई के बारे में जरूर बताना चाहिए. कहीं बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए. दांत और जीभ साफ करने के लिए बोलना चाहिए. बच्चों की अंगुलियों को साफ करते रहना चाहिए. इससे बच्चों में इंफेक्शन और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Variant: बच्चों में ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण पर दिखते हैं खास लक्षण, ये है बचाव का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
Low Haemoglobin Symptoms: शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें? डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'
शरीर में आयरन की कमी कैसे दूर करें? डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'
REM Sleep Behaviour Disorder: क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे 'नॉर्मल' समझकर न करें नजरअंदाज!
क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे 'नॉर्मल' समझकर न करें नजरअंदाज!

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget