एक्सप्लोरर

पनीर खाने के फायदे तो बहुत हैं लेकिन इससे होने वाले नुकसान भी कम नहीं है

Paneer Side Effects: पनीर तो सेहत के लिए काफी लाभकारी है लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है.

Paneer Side Effects: पनीर को अक्सर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं वो जम कर पनीर का सेवन करते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. इसके अलावा और भी कई फायदे हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने फायदे के बावजूद पनीर से  शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं पनीर से होने वाले नुकसान के बारे में

पनीर खाने के नुकसान

1.पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. लेकिन शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होने पर दस्त की समस्या हो सकती है. इसलिए पनीर का ज्यादा सेवन एक बार में नहीं करना चाहिए.

2.पनीर में फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है. ऐसे में इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकता है, जिसके कारण आपको दिल संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

3.जिन लोगों को लैक्टोस इनटोलरेंस की समस्या है उनके लिए पनीर का सेवन एलर्जी हो सकता है. हालांकि पनीर में कम मात्रा में लैक्टोस होता है, लेकिन फिर भी सावधानी के तौर पर कम सेवन करना बेहतर होता है.

4.जरूरत से ज्यादा पनीर का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. आपके पेट में ब्लोटिंग हो सकता है. इससे सीने में जलन और तेज पेट दर्द भी हो सकता है. क्योंकि पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है इसलिए इसे पचने में समय लगता है अगर आपने इसे ज्यादा खा लिया तो पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

5.ज्यादा पनीर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो डाइट से पनीर को दूर कर दें.

6.अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो इसका ज्यादा सेवन ना करें क्योंकि इसके सेवन से आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है.

7.अगर पनीर बनाने का दूध पाश्चराइज नहीं है या पनीर कच्चा खा रहे हैं तो बैक्टीरियल इनफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Academic Success Factors: क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
क्या घर का माहौल बिगाड़ रहा है बच्चे का रिपोर्ट कार्ड? रिसर्च में सामने आया बड़ा कनेक्शन
Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
Fatty Liver Disease: सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
हरियाणा में पत्नी-बेटी या मां के नाम लीजिए गाड़ी, रजिस्ट्रेशन में मिलेगी स्पेशल छूट; हुआ ऐलान
हरियाणा में पत्नी-बेटी या मां के नाम लीजिए गाड़ी, रजिस्ट्रेशन में मिलेगी स्पेशल छूट; हुआ ऐलान
Embed widget