एक्सप्लोरर

उम्र से पहले कमजोर हो रही हैं हड्डियां, तेजी से बढ़ रहे हैं ऑस्टियोपोरोरिस के मामले

नए जमाने की लाइफस्टाइल में हड्डियां समय से पहले कमजोर होकर शरीर का बुरा हाल कर रही हैं. ऐसे में आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है.

Weak Bones: बॉडी को मजबूत और टिकाए रखने के लिए हड्डियों यानी बोन्स (bones health)की काफी अहमियत होती है. देखा जाए तो हड्डियां ही हमारे शरीर की असली ताकत होती हैं लेकिन हड्डियां एक उम्र तक ही मजबूत रह पाती हैं. उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियां घिसने लगती है और कमजोर होने लगती है. लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में लोगों की हड्डियां उम्र से पहले ही कमजोर होकर घिस रही हैं. ऐसे में हड्डियों और जोड़ों से संबंधी दिक्कतें जैसे ऑस्टियोपोरोसिस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अमेरिकन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अनुसार गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित डाइट और कम होती फिजिकल एक्टिविटीज के चलते आजकल 35 साल से कम उम्र के लोगों में हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) के मामले देखे जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं, इनके कमजोर होने के लक्षण क्या है और साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए. 
 
इसलिए कमजोर होती हैं हड्डियां  
डॉक्टर कहते हैं गलत लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज की कमी आजकल हड्डियों के कमजोर होने के बड़े कारण बन चुके हैं. कम उम्र में चोट लगने, फिसलने, खून और कैल्शियम की कमी, धूप का कम एक्सपोजर और गलत डाइट के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इस स्थिति में हड्डियों और जोड़ों में दर्द बना रहने लगता है और चलने फिरने और मूवमेंट करने में दिक्कत होने लगती है. हड्डियों के कमजोर होने पर कद कम लगने लगता है. दरअसल ऐसा तब होता है जब रीढ़ की हड्डी की वटिब्रा सिकुड़ने लगती है और रीढ़ की हड्डी के ऊपरी भाग पर कूबड़ बन जाता है. कई बार कमजोर हड्डियां भुरभुराने लगती है जिससे बार बार उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है. महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन कम होने के कारण भी हड्डियां कमजोर होने लगती है. 
 
रखना चाहिए इन बातों का ध्यान  
अगर समय से पहले हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है तो कई बातों पर ध्यान रखना जरूरी हो जाता है. डाइट में कैल्शियम युक्त फूड्स को एड करना जरूरी है. आपको बता दें कि 20 साल से लेकर 50 साल तक की उम्र के लोगों को डेली डाइट में 1000 ग्राम कैल्शियम युक्त आहार लेना जरूरी होती है. जिन लोगों को पहले से ऑस्टियोपोरोसिस है उनको डेली 1200 ग्राम कैल्शियम युक्त आहार लेना चाहिए. कैल्शियम युक्त डाइट में दूध, दही, छाछ और पनीर आते हैं. इसके अलावा सोयाबीन, ब्रोकली, टोफू और अंजीर भी कैल्शियम के अच्छे सोर्स हैं. इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए धूप का एक्सपोजर भी जरूरी है. इसके लिए रोज कुछ समय धूप में जरूर बिताना चाहिए. दूध दही के साथ साथ मशरूम, फलियां, अंडे, मछली का सेवन भी किया जा सकता है. डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को एड करके आप एक संतुलित डाइट को फॉलो कर सकते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकती हैं.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kidney Failure Symptoms: कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
कमर दर्द, बार-बार यूरिन या चेहरे पर सूजन... शरीर के इन संकेतों को न लें हल्के में, हो सकता है किडनी फेलियर!
Fatty Liver Disease: सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
सिर्फ शराब ही नहीं, आपकी खराब लाइफस्टाइल भी बना रही है लिवर को बीमार; जानें कैसे बचें?
Dangerous Food Combinations: ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
ये हैं सबसे गलत और खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन, आयुर्वेद में भी है इनका जिक्र
Psoriasis Symptoms: क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget