एक्सप्लोरर

वॉशिंग मशीन की सफाई पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकते हैं बीमार, जरा सी लापरवाही से पनप सकता है इन्फेक्शन

वॉशिंग मशीन की साफ-सफाई अगर ठीक तरह और सही समय पर न किया जाए तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पैदा हो सकते हैं. ये माइक्रोब्स नमी वाली जगह पर ही रहते हैं.

Washing Machine : वॉशिंग मशीन हम सभी के घरों में होती है. इससे गंदे कपड़े साफ करने में मदद मिलती है. हालांकि, अगर वॉशिंग मशीन का सिर्फ इस्तेमाल ही होता रहता है और उसकी साफ-सफाई पर ध्यान न दिया जाए तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं.

फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन के गर्म और नम वातावरण की वजह से बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं, जो सेहत (Health) के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि कम से कम महीने में एक बार वॉशिंग मशीन की सफाई जरूर की जाए. आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन की वजह से कौन-कौन से इंफेक्शन शरीर में हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

वॉशिंग मशीन में पनपने वाले बैक्टीरिया

1. ई. कोलाई (E. coli)

ई कोली जर्म्स हैं जो बैक्टीरिया कहलाते हैं. यह कई जगहों पर पाए जाते हैं जिसमें वातावरण, खाना-पानी, इंसान और जानवर शामिल हैं. ये गंदे कपड़े जैसे अंडरवियर और डायपर से फैल सकते हैं. इनसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. इससे बचने के लिए अंडरगारमेंट्स, कपड़े और किचन टॉवल को अलग से गर्म पानी से धोएं. 

2. स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus)

स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया गर्म और नम वातावरण में रहते हैं, जैसे वॉशिंग मशीन. इससे कई तरह के स्किन इन्फेक्शन हो सकते हैं. अगर किसी चोट यह कट से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाए तो गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. इससे बचाव के लिए आप गर्म पानी और रेगुलर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बैक्टीरिया का खात्मा कर सकता है. महीने में एक बार आप गर्म पानी में ब्लीच डालकर वॉशिंग मशीन को डिसइनफेक्ट जरूर करें.

ये भी पढ़ें : क्या होता है स्लीप मैकसिंग?.क्या इसकी वजह से वाकई आपको मिल सकती है गुड नाइट स्लीप, जानें इसके बारे

3. स्यूडोमोनास इंफेक्शन

स्यूडोमोनास एरुगिनोसा एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो पानी और मिट्टी में मिलता  है. इससे स्किन रैशेज और इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. यह नम वातावरण में जन्म लेता है, जिसमें वॉशिंग मशीन भी शामिल है. इससे बचने के लिए मशीन को यूज करने के बाद उसके डोर को खुला छोड़ दें, जिससे मॉइश्चर बिल्डअप न हो.

4. फंगल इंफेक्शन

कैंडिडा और मोल्ड जैसे फंगस वॉशिंग मशीन के नम पार्ट्स में पाए जाते हैं. खासतौर पर फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन से स्किन इंफेक्शन और खुजली के साथ सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचाव के लिए मशीन की सफाई करें. महीने में एक बार वॉशर क्लीनर और गर्म पानी, विनेगर के से सफाई करें.

5. माइकोबैक्टीरियम इंफेक्शन

नॉन ट्यूबरकुलस माइकोबैक्टीरिया भी वॉशिंग मशीन में पाए जाते हैं, जिनकी वजह से स्किन और रेस्पिरेट्री इंफेक्शन हो सकता है. इससे बचने के लिए टॉवेल, जिम वाले कपड़े और स्किन से संपर्क में रहने वाले अन्य सामान की सफाई गर्म पानी में करें. इसके लिए समय-समय पर वॉशिंग मशीन में गर्म पानी डालकर चलाएं और उसकी सफाई का ध्यान रखें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

वॉशिंग मशीन के बैक्टीरिया से होने वाली समस्याएं

स्किन इंफेक्शन

लंग्स इंफेक्शन

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन

ब्लड इंफेक्शन

वॉशिंग मशीन को साफ रखने के तरीके

1. नियमित रूप से वॉशिंग मशीन की सफाई करें.

2. वॉशिंग मशीन के अंदरूनी हिस्सों को साफ करें.

3. वॉशिंग मशीन के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें.

4. वॉशिंग मशीन को गर्म पानी से धोएं.

5. वॉशिंग मशीन को नियमित रूप से डिसइन्फेक्ट करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
Pesticides In Spices: सेहत से समझौता! एवरेस्ट के मसालों में मिले कीटनाशक, जानें आपकी सेहत के लिए ये कितने खतरनाक?
सेहत से समझौता! एवरेस्ट के मसालों में मिले कीटनाशक, जानें आपकी सेहत के लिए ये कितने खतरनाक?
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Embed widget