एक्सप्लोरर

Oatmeal Water: दूध वाला ओट्स छोड़कर इस बार ट्राई करें ओट्स का पानी, इन बीमारियों का हो जाएगा सफाया

Oatmeal Water Benefits: ओटमील के पानी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे तो रोजाना इसे पीना शुरू कर देंगे. वेट लॉस करने से लेकर दिल की सेहत के लिए ओट्स के पानी के कई फायदे होते हैं.

Oat Water Health Benefits: स्वास्थ्य के लिए ओट्स बहुत फायदेमंद माना जाता है. फाइबर के अलावा, ओट्स विटामिन ए और बी के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य खनिजों से भरपूर होने के लिए जाना जाता है. वजन कम करने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए ओट्स को काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका सेवन ज्यादातर नाश्ते में किया जाता है.

ओट्स को अक्सर दूध या पानी में पकाया जाता है और फलों के साथ इसका आनंद लिया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए कई बारीक कटी हुई सब्जियां भी ओट्स में डाली जाती हैं. लेकिन इस बार आप दूध से बना ओट्स नहीं बल्कि ओटमील के पानी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे तो रोजाना इसे पीना शुरु कर देंगे. शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा ओटमील का पानी आपकी कई बीमारियों का सफाया कर देता है. इस आर्टिकल में जानें ओट्स के पानी पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदा होता है. 

पाचन तंत्र को मजबूत करता है

ओट्स में फाइबर होता है, जो पाचन को सही रखने में मदद कर सकता है. यह पेट से संबंधित सभी समस्या क सही करता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. इसके साथ ही यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है. इसका रोजाना सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है.

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी मददगार होता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इंसुलिन स्पाइक को रोकता है. ओट्स के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर आपको डायबिटीज है तो आप डॉक्टर की सलाह पर ओट्स वॉटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

शरीर को डिटॉक्स करता है

यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है. जब आप सुबह खाली पेट ओट्स के पानी का सेवन करते हैं तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करते हैं. ओट्स का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है.

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ओट्स वॉटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह बेली फैट को तेजी से कम करने में मदद करता है. ओट्स का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. सुबह खाली पेट ओट्स के पानी का सेवन करने से भूख कंट्रोल में रहती है, जिससे लंबे समय तक वजन कम करने में मदद मिलती है.

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

ओट्स का पानी दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि ओट्स का पानी शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- होली पर बच्चों के लिए बनाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स, 45 मिनट से भी कम समय में तैयार करें पाइनएप्पल कुकीज़

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
Stroke Risk: सावधान! स्ट्रोक आने से हफ्तों पहले शरीर देता है ये 5 वॉर्निंग सिग्नल, न करें नजरअंदाज
सावधान! स्ट्रोक आने से हफ्तों पहले शरीर देता है ये 5 वॉर्निंग सिग्नल, न करें नजरअंदाज

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget