एक्सप्लोरर

औषधीय गुणों का खजाना है मुलेठी, आंख से लेकर स्किन तक... कई रोगों का इलाज है ये सूखी लकड़ी

मुलेठी का इस्तेमाल सिर्फ खांसी को ठीक करने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसके कई सारे फायदे हैं. आइए आज इन फायदों के बारे में जानते हैं.

Licorice Root: लीकोरिस रूट यानी मुलेठी को लोग मीठी जड़ के तौर पर भी जानते हैं. लोगों के बीच मुलेठी खांसी को ठीक करने वाली 'दवाई' के तौर पर मशहूर है. लेकिन इसके कई सारे ऐसे फायदे हैं, जिनसे लोग अनजान हैं. मुलेठी को मीठी जड़ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसका स्वाद मीठा होता है. सिर्फ इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, ग्लाइसीराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और फैट की भी मौजूदगी है. 

मुलेठी का लंबे समय से आंखों की बीमारी, मुंह के रोग, गले के रोग, अस्थमा, हृदय रोग और घावों के इलाज के लिए किया जा रहा है. ये चीज कफ और पित्त तीनों दोषों को ठीक कर कई रोगों के इलाज में रामबाण का काम करती है. ये दिखने में किसी सूखी लकड़ी की तरह दिखती है, लेकिन इसके कई फायदे हैं. आयुर्वेद में भी मुलेठी के कई सारे फायदे बताए गए हैं. आइए आज ऐसे ही पांच फायदों के बारे में जानते हैं. 

मुलेठी के फायदे

आंख का इलाज: मुलेठी के काढ़े से आंखों को धोने से आंखों के रोग दूर होते हैं. मुलेठी के चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाकर एक चम्मच शाम को खाने से आंखों की जलन खत्म होती है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. मुलेठी को पानी में पीसकर उसमें रूई भिगोकर आंखों पर बांधने से आंखों के आसपास की लाली दूर होती है. 

कान और नाक का इलाज: कान और नाक के रोगों में भी मुलेठी फायदेमंद होती है. मुलेठी और मुनक्का से पका हुआ दूध कान में डालने से कान के रोगों में लाभ होता है. छह छोटी इलायची, 25 ग्राम मिश्री और 3-3 ग्राम मुलेठी और शुंडी को मिलाकर बनाए गए काढ़े की 1-2 बूंद नाक में डालने से नाक के रोगों में आराम मिलता है. 

मुंह के रोगों के लिए मुलेठी: मुंह के छालों की समस्या में मुलेठी के टुकड़े पर शहद लगाकर चूसने से लाभ होता है. मुलेठी को चूसने से खांसी और गले के रोग भी ठीक हो जाते हैं. सूखी खांसी में कफ उत्पन्न करने के लिए इसकी 1 चम्मच की मात्रा में शहद के साथ दिन में 3 बार चाटना चाहिए. मुलेठी को चूसने से हिचकी भी दूर हो जाती है.

हृदय रोग: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मुलेठी हृदय रोग में भी लाभकारी है. 3-5 ग्राम कुटकी चूर्ण और 15-20 ग्राम मिश्री को पानी में मिलाकर रोजाना नियमित सेवन करने से हृदय रोगों में लाभ होता है. इसके सेवन से पेट के रोगों में भी आराम मिलता है. 

स्किन के लिए मुलेठी: स्किन की बीमारियों के लिए भी मुलेठी काफी फायदेमंद होती है. मुलेठी का लेप मुंहासों पर लगाने से वे जल्दी ठीक हो जाते हैं. मुलेठी और तिल को पीसकर उसमें घी मिलाकर घाव पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Breakfast Benefits: ब्रेकफास्ट को कभी नहीं कहें ना, कैंसर समेत इन बीमारियों से करता है रक्षा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget