एक्सप्लोरर

Corona Recovery: कोरोना रिकवरी के बाद आ सकते हैं चक्कर, जानिए बचाव में क्या करें?

Long Term Covid-19 Effect: कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है. कोविड से रिकवरी के बाद चक्कर आना और सिरदर्द की समस्या ज्यादा हो रही है. जानिए कैसे करें बचाव.

Corona Side Effects: कोरोना वायरस मरीज के शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करता है. कोरोना से संक्रमण के दौरान लोगों को काफी तकलीफ होती है. बुखार, खांसी, सर्दी, डायरिया और कमजोरी से लोग परेशान होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को रिकवरी के बाद भी तकलीफ कम नहीं हो रही है. कोरोना से रिकवर होने के बाद  ज्यादातर लोगों को सांस फूलने की परेशानी, सांस लेने में तकलीफ, थकान, कमजोरी, कमर दर्द और सिर चकराने के जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों को बार-बार चक्कर आते हैं जिससे उनका सिर चकराने लगता है. अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो बहुत ध्यान रखने के जरूरत है. आइये जानते हैं सिर चकराने या चक्कर आने का इलाज क्या है?

क्यों आते हैं चक्कर?

जब सिर चकराता है यानि चक्कर आते हैं तो बेहोशी, तेज सिर दर्द, सुस्ती, कमजोरी और दिमाग में असहजता महसूस होती है. इसमें दिमाग को ऐसा लगने लगता है जैसे सब कुछ घूम रहा है. कई बार शरीर में कमजोरी और पानी की कमी की वजह से भी चक्कर आने लगते हैं. 

कोरोना में चक्कर आना कितना आम है ?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चक्कर आना कोरोना लॉंग टर्म इफेक्ट्स हो सकते हैं. लॉन्ग कोविड सिंप्टम्स (Long Covid Symptoms) में सिर में दर्द, चक्कर आना, डायरिया, सांस फूलना और थकान जैसी समस्या आम बात है. कोरोना रिकवरी के बाद सिर चकराने की समस्या लोगों में देखी जा रही है. हालांकि ऐसा बहुत कम लोगों के साथ हो रहा है. अगर आपने समय से इसका ध्यान नहीं रखा तो उनमें ये परेशानी लंबे समय तक बनी रह सकती है.

नज़रअंदाज करना हो सकता है गंभीर

1- कोरोना इन्फेक्शन के बाद थकान और कमजोरी के बाद चक्कर आने की समस्या होने लगती है.
2- लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी परेशानी और बिगड़ सकती है. इससे रोजमर्रा की जिंदगी पर गलत असर पड़ता है.
3- ज्यादा लंबे समय तक चक्कर आने से आपको चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है.
4- कई मरीजों को कान बजना, कम सुनाई देना और आंखों में खिंचाव भी महसूस हो सकता है. 
5- ज्यादा स्थिति खराब होने पर आपको चक्कर महसूस हो सकते हैं. 

चक्कर आने की समस्या से कैसे बचें?

1- चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए आपको शरीर को ज्यादा स्ट्रेस में नहीं लाना चाहिए.
2- कोरोना से संक्रमण के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें.
3- रिकवरी के दौरान ज्यादा से ज्यादा आराम करें. 
4- रिकवरी में ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें.
5- डाइट में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स शामिल करें. 
6- भरपूर नींद लें और डॉक्टर की सलाह पर अपना ध्यान रखें.
7-  रिकवरी के दौरान 15 दिन पूरी तरह आराम करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron COVID 19: कोरोना के बाद बढ़ गया है कमर दर्द? जानिए क्यों होता है बैक पेन और कैसे ठीक करें ?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget