एक्सप्लोरर

जानिए कब शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है अंडरवियर, जरूर जान लें ये सीक्रेट बात

45 प्रतिशत महिलाओं और पुरुषों ने इस बात पर मुहर लगाई कि वे या तो एक-दो दिन या इससे ज्यादा समय तक एक ही अंडरवियर पहने रखते हैं.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, जो रोजाना अंडरवियर चेंज नहीं करते. एक ही अंडरवियर को कई दिनों तक पहने रखते हैं. हाल के एक अमेरिकी सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है. यह सर्वे बताता है कि 45 प्रतिशत महिलाएं और पुरुष एक ही अंडरवियर को कई दिनों तक पहने रखते हैं और उन्हें बार-बार बदलने के बारे में नहीं सोचते.

इस सर्वे में कपड़ों के रिटेलर टॉमी जॉन ने 2000 अमेरिकी पुरुषों और महिलाओं से उनकी अंडरवियर बदलने की आदत के बारे में पूछा. करीब 45 प्रतिशत महिलाओं और पुरुषों ने इस बात पर मुहर लगाई कि वे या तो एक-दो दिन या इससे ज्यादा समय तक एक ही अंडरवियर पहने रखते हैं.  

अब आप कहेंगे कि अंडरवियर को रोजाना बदलना तो कॉमन सेंस है. ये तो पर्सनल हाईजीन है. लेकिन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी के क्लीनिकल ​​प्रोफेसर फिलिप एम. टिएर्नो कहते हैं कि अंडरवियर को एक दिन से ज्यादा समय तक पहने रहना उतना बुरा भी नहीं, जितना कि आप लोग सोचते हैं. टिएर्नो ने कहा कि अंडरवियर को रिपीट करना आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचाएगा, जितना कि 'हाईजीन' आपकी 'रेपुटेशन' को पहुंचा सकती है. 

एक ही अंडरवियर को बार-बार पहनने से क्या होता है?

टिएर्नो के मुताबिक, हर किसी के शरीर में नेचुरली पाए जाने वाले कुछ सूक्ष्मजीव होते हैं, जिन्हें माइक्रोबियल फ्लोरा कहा जाता है. इन सूक्ष्मजीवों की वजह से ही कपड़ों को ज्यादा समय तक पहने रखने से उनमें बदबू आने लगती है. ये सूक्ष्म जीव आपके शरीर पर ही मौजूद होते हैं. हालांकि, जब तक आपके शरीर पर कोई घाव या गहरी चोट नहीं, जिसकी मदद से ये शरीर में प्रवेश कर सके, तब तक ये सूक्ष्मजीव आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.  

अंडरवियर भी बाकी कपड़ों की तरह ही होता है. जैसे बाकी कपड़ों को ज्यादा समय तक पहने रखने से उनमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. ठीक उसी तरह अंडरवीयर को भी ज्यादा दिनों तक पहने रखने से उनमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. हालांकि बैक्टीरिया का निर्माण अलग-अलग स्थितियों पर निर्भर करता है. जैसे गर्मी के दिनों में या हैवी एक्सरसाइज करते समय ज्यादा पसीना आता है, जिससे बैक्टीरिया की आबादी बढ़ जाती है. जबकि सर्दियों के मौसम में बैक्टीरिया धीरे-धीरे बढ़ते हैं.

अंडरवियर को कब बदल देना सही?

टिएर्नो ने समझाया कि जब तक व्यक्ति अंडरवियर को मल या पेशाब की गंदगी से दूर रखेगा, तब तक अंडरगारमेंट से शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन अगर आप अंडरवियर की सफाई पर ध्यान नहीं देते या उनमें गदंगी लगी रहती है तो आपको इसे तुरंत बदलने की जरूरत होगी. 

ये भी पढ़ें: नारियल के पानी में नींबू का रस? क्या ये कॉम्बिनेशन हेल्दी है या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget