एक्सप्लोरर

Ginger Candy: क्या आपका बच्चा सर्दी-खांसी से परेशान? दवाई खाने में करता है आनाकानी? तो उसे खिलाएं 'जिंजर कैंडी', जानें रेसिपी

अदरक में एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन और एलर्जी से लड़ने में सहायता करते हैं. 'अदरक कैंडी' का सेवन करने से बच्चों की खांसी और कफ को ठीक करने में आपको काफी मदद मिलेगी.

Ginger Candy: इन दिनों ऐसा मौसम चल रहा है, जिसमें न ज्यादा गर्मी है और ना ही ज्यादा सर्दी. ऐसा मौसम अक्सर कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है, जैसे- सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार आदि. मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से हमारा शरीर इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से प्रभावित होता है. कई बार एलर्जी और इन्फेक्शन्स भी बड़ी परेशानियां बन जाती हैं. इनसे बचने के लिए ज्यादातर लोग दवाएं लेते हैं. वयस्क तो अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा या आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सेवन कर लेते हैं, लेकिन बच्चों का क्या? 

बच्चों को खांसी, सर्दी और बाकी संक्रमणों से बचाना एक मुश्किल काम होता है. वे अक्सर काढ़ा पीने या खांसी की दवाई लेने में आनाकानी करते हैं. उन्हें समझाना भी टेढ़ी खीर है. हालांकि अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. क्योंकि हम एक ऐसी चीज लेकर आए हैं, जो आपके बच्चे आसानी से खा लेंगे. हम अदरक कैंडी की बात कर रहे हैं, जिसे खाने से बच्चों को सर्दी, खांसी, गले में दर्द और संक्रमण जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

कैसे बनाएं 'अदरक कैंडी'

अदरक में एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन और एलर्जी से लड़ने में सहायता करते हैं और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. अदरक कैंडी का सेवन करने से बच्चों की खांसी और कफ को ठीक करने में मदद मिलेगी. आइए जानते हैं कि आप इस कैंडी को कैसे तैयार कर सकते हैं.

अदरक कैंडी बनाने की सामग्री

1. 4 से 5 अदरक

2. 1 से 2 चम्मच घी

3. 1 छोटा चम्मच काला नमक

4. 1 छोटा चम्मच हल्दी

5. 1 छोटी चम्मच काली मिर्च

6. 2 से 3 शीट बटर पेपर

बनाने की विधि

1. पहले अदरक को अच्छी तरह धोकर अच्छे से सुखा लें. फिर इन्हें सीधे गैस फ्लेम पर रखें और भून लें.

2. जब अदरक का ऊपरी छिलका काला हो जाए, तो गैस को बंद कर दें. फिर अदरक को एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें.

3. इसके बाद अदरक के ऊपरी छिलके को चाकू की सहायता से छील लें.

4. फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सी में पीस लें. पीसने के बाद अदरक का पेस्ट तैयार हो जाएगा.

5. अब एक पैन ले लें और इसमें एक चम्मच घी डाल दें. जब घी गर्म हो जाए, तो अदरक के पेस्ट को इसमें भून लें.

6. जब आपको लगे कि अदरक का पेस्ट गोल्डन ब्राउन कलर का हो गया है, तो इसमें 300 ग्राम गुड़ डाल दें.

7. अब इसे तब तक मिलाते रहें, जब तक कि सारा गुड़ अच्छे से पिघल न जाए.

8. जब सबकुछ अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें हल्दी, काली मिर्च और काला नमक डालकर अच्छे से पकाएं.

9. अब कलछी की मदद से इस पेस्ट को बटर पेपर पर डालें और ठीक से सेट होने दें. एक बार जब अदरक का मिक्सचर ठंडा हो जाए और थोड़ा टाइट हो जाए, तो इसे टॉफी के साइज में काट लें. अब आपकी 'जिंजर कैंडी' यानी 'अदरक कैंडी' तैयार है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Gut Health: आंतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान? खाएं ये हाई-फाइबर सब्जियां, डाइजेशन में होगा सुधार, दूर होंगी दिक्कतें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microplastics And Cancer: युवाओं में अचानक क्यों बढ़ रहे कोलन कैंसर के मामले? इस स्टडी में सामने आए खतरनाक कारण
युवाओं में अचानक क्यों बढ़ रहे कोलन कैंसर के मामले? इस स्टडी में सामने आए खतरनाक कारण
High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Healthy Canned Foods: क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट
क्या डिब्बाबंद खाने को सेहत के लिए खराब मानते हैं आप? आपकी सोच बदल देगी यह नई रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget