एक्सप्लोरर

दिमाग बनाना है चाचा चौधरी से भी तेज तो जरूर करें ये 10 छोटे-छोटे काम, न्यूरोलॉजिस्ट भी देते हैं सलाह

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत होती है. कुछ आसान आदतें जैसे रेलुगल एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, माइंडफुलनेस, संतुलित आहार और सामाजिक रूप से सक्रिय रहना.

Brain Boosting Tips : अगर आप रोज की जिंदगी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें तो दिमाग को चाचा चौधरी जैसा तेज बना सकते हैं. इससे दिमाग हेल्दी रहता है और उम्र बढ़ने पर याददाश्त से जुड़ी परेशानियां भी नहीं होती है. साइंटिस्ट का कहना है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर 45% तक डिमेंशिया (Dementia) के मामलों को रोका जा सकता है.

इन आदतों को अपनाने में देर नहीं करना चाहिए. जितनी जल्दी इन्हें शुरू करेंगे, उतना ही फायदा पा सकते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स में मिशिगन यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंस इंस्टीट्यूट में न्यूरोलॉजी की प्रोफेसर डॉ. ईवा फेल्डमैन ने 8 अलग-अलग न्यूरोलॉजिस्ट और ब्रेन एक्सपर्ट्स ने 10 हैबिट्स के बारें में बताया.

1. हेलमेट पहनें

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अपने सिर की सेफ्टी करना आपके ब्रेन की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी कदम है. दर्दनाक मस्तिष्क की चोटों और शॉक से बार-बार सिर में चोट लगने से क्रॉनिक ट्रॉमेटिक एन्सेफैलोपैथी (CTE) हो सकती है, जो ओवरऑल तौर से कॉग्निजेंस को खराब कर सकती है और कुछ मामलों में डिमेंशिया का कारण बन सकती है.

2. लॉन की घास काटते समय इयरप्लग लगाएं

यूसी सैन डिएगो हेल्थ की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एलिजाबेथ बेविंस ने बताया कि अपने ब्रेन की सेंसरी सिंग्नल्स को प्रोसेस्ड करने की क्षमता की सुरक्षा के लिए तेज आवाज़ों के आस-पास होने पर इयरप्लग या शोर-रोकने वाले इयरमफ का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 50 से ज्यादा उम्र के लोगों और अक्सर तेज़ आवाज़ों के संपर्क में आने वाले लोगों को हर एक से तीन साल में सुनने की जांच करानी चाहिए.

3. अपनी आंखों की जांच करवाएं

यह सिर्फ सुनने की बात नहीं है, बल्कि देखने की क्षमता का दिमाग से गहरा संबंध है. एक रिसर्च में पाया गया कि 71 साल से ज़्यादा उम्र के जिन लोगों को नजर की परेशानी थी, उनमें से कई को भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) भी थी. समय-समय पर आंखों की जांच करवाते रहें और ज़रूरत हो तो चश्मा या सर्जरी करवा लें. इससे दिमाग की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

4. चलना शुरू करें और कुर्सी की जगह स्टूल पर बैठें

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज जैसे रोज़ाना थोड़ा चलना बहुत फायदेमंद होता है. इससे ब्रेन तक ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचती है. हर 20 मिनट में थोड़ा खड़े हो जाएं या चले. आरामदायक कुर्सियों की बजाय कभी-कभी ऐसे स्टूल या बेंच का इस्तेमा करें, जिससे आपकी कमर और पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहें.

5. कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल रखें

ज्यादा चिकनाई वाले खाने जैसे रेड मीट, फुल-फैट दूध और मीठे ड्रिंक्स आपकी नसों को सख्त बना सकते हैं, जिससे दिमाग तक खून की पहुंच कम हो जाती है. इससे स्ट्रोक और याददाश्त की दिक्कतें हो सकती हैं. फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज खाएं. एक्सरसाइज करें और ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें. अगर डायबिटीज है या दिल की बीमारी का खतरा है, तो नियमित जांच करवाना ज़रूरी है.

6. रोज़ फ्लॉस करें

दांतों की साफ-सफाई सिर्फ मुस्कान के लिए नहीं, दिमाग के लिए भी ज़रूरी है. अगर मुंह में संक्रमण होता है तो वह दिमाग तक पहुंच सकता है. रोज़ ब्रश और फ्लॉस करें, साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट को ज़रूर दिखाएं.

7. किसी बुक क्लब या ग्रुप से जुड़ें

दोस्ती और लोगों से जुड़ाव हमारी मानसिक सेहत को बेहतर बनाते हैं. अकेलापन डिप्रेशन और याददाश्त की कमी का कारण बन सकता है. बुक क्लब, गार्डनिंग ग्रुप या किसी करीबी के साथ महीने में एक बार डिनर प्लान करना भी दिमाग के लिए फायदेमंद होता है.

8. प्रदूषित जगहों पर मास्क पहनें

गंदी हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण दिमाग तक पहुंचकर नुकसान कर सकते हैं. ऐसे दिनों में N95 या सर्जिकल मास्क पहनना और घर के अंदर एयर फिल्टर का यूज करें.

9. गर्दन का ध्यान रखें

गर्दन दिमाग तक खून पहुंचाने का रास्ता है. चोट या गलत मसाज से यह प्रभावित हो सकती है. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्ली सॉन्ग सलाह देते हैं कि गर्दन पर जोरदार मसाज या झटके से बचें. सीट बेल्ट पहनें और किसी भी चोट पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

10. नींद से समझौता न करें

अच्छी नींद दिमाग के लिए ज़रूरी है. यह न सिर्फ मेमोरी का मजबूत बनाती है, बल्कि दिमाग की सफाई भी करती है. अगर नींद में दिक्कत हो तो ध्यान लगाएं, ब्लैकआउट पर्दे लगाएं और जरूरत हो तो नींद की डायरी बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Time To Take Vitamin D: रात में विटामिन D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?
रात में विटामिन D लेना सही या गलत, जानें आपकी नींद और हार्मोन से इसका कितना गहरा कनेक्शन?
Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
ये पांच आदतें अपना लीं तो पक्का होगी नॉर्मल डिलीवरी, जानिए किस तरह से रखना होगा अपना ख्याल?
ये पांच आदतें अपना लीं तो पक्का होगी नॉर्मल डिलीवरी, जानिए किस तरह से रखना होगा अपना ख्याल?
हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत, क्या आप भी कर रहे हैं नजरअंदाज? 
हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत, क्या आप भी कर रहे हैं नजरअंदाज? 

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ramayana: 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर इस तरह बने भगवान राम, वीडियो वायरल
'रामायण' के लिए रणबीर कपूर इस तरह बने भगवान राम, वीडियो वायरल
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी
Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर
Embed widget